फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes 2019: england vs australia 2nd test icc world test championship

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट आज से, इंग्लैंड को खल सकती है एंडरसन की कमी 

Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
ashes 2019: england vs australia 2nd test icc world test championship
james anderson

इंग्लैंड तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर की मौजूदगी में अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव के साथ उतरेगा और टीम को उम्मीद है कि वे बुधवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जल्द आउट करके एशेज सीरीज बराबर करने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड में 18 साल बाद एशेज सीरीज जीतने की कवायद में जुटे ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ की शानदार पारियों से एजबेस्टन में पहले टेस्ट में 251 रन से जीत दर्ज की। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण 12 महीने के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे स्मिथ ने दोनों पारियों में शतक जड़ा।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहला एशेज टेस्ट गंवाने के बाद सिर्फ दो बार सीरीज जीती है। पहली बार 1981 में इयान बाथम ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई थी जबकि दूसरी बार 2005 में इंग्लैंड ने 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजबेस्टन में हार के दौरान इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिंडली की चोट के कारण सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी कर पाए और वह लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

एंडरसन की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड ने आर्चर को टेस्ट पदार्पण कराने की तैयारी कर ली है। आर्चर ने इसी मैदान पर पिछले महीने विश्व कप फाइनल में शानदार सुपर ओवर फेंकते हुए इंग्लैंड को खिताब दिलाया था।

इंग्लैंड इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को उतारेगा जिन्होंने पिछले महीने लॉर्ड्स पर आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत के दौरान करिअर की सर्वश्रेष्ठ 92 रन की पारी खेली थी। एजबेस्टन में लचर प्रदर्शन के बाद आफ स्पिनर मोईन अली को टीम से बाहर कर दिया गया है।

28 :प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं आर्चर ने अब तक और विश्व कप जीत में इंग्लैंड के लिए अहम भूमिका निभाई थी

स्टार्क-हेजलवुड टीम में पैटिनसन बाहर 
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट के लिए मंगलवार को अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हैजलवुड को शामिल किया गया है जबकि जेम्स पैटिनसन को बाहर कर दिया गया है। पैटिनसन पहले टेस्ट का हिस्सा थे। उन्होंने पहले टेस्ट में केवल दो विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला मैच 251 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed