{"_id":"5cfa6795bdec22074e0147dd","slug":"ash-barty-beat-amanda-anisimova-will-face-marketa-vondrousova-in-french-open-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: बार्टी ने अमांडा को हराया, मार्केटा से होगी खिताबी जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फ्रेंच ओपन: बार्टी ने अमांडा को हराया, मार्केटा से होगी खिताबी जंग
Fri, 07 Jun 2019 07:03 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 07 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
एशले बार्टी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के महिला सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा पर जीत दर्ज कर पहले ग्रैंडस्लैम फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताब के लिए बार्टी की अब भिड़ंत मार्केटा वोंद्रोयूसोवा से होगी।
विज्ञापन
23 साल की एशले ने 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 17 वर्षीय अमांडा को 6-7, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। वह सामंता स्टोसुर के बाद फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई हैं जो 2010 में उप विजेता रही थीं।
विज्ञापन
एशले इस प्रदर्शन के बूते अगले हफ्ते रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘यह मैच शानदार था, अच्छा और बुरा दोनों। यह हालांकि काफी मुश्किल था। मुझे खुद पर गर्व है कि मैंने इस तरह वापसी की और वह भी इतनी ठंडी और हवा भरी परिस्थितियों में। अब मुझसे फाइनल के लिए इंतजार नहीं हो रहा। यह बेहद शानदार रहा।’
विज्ञापन
फाइनल में अब एशले का सामना चेक गणराज्य की 19 वर्षीय मार्केटा वोंद्रोयूसोवा से होगा जिसमें उनकी कोशिश 1973 के बाद पेरिस में पहली ऑस्ट्रेलियाई चैंपियन बनने की होगी। 1973 में मार्गेट कोर्ट पैरिस में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थीं। मार्केटा ने ब्रिटेन की योहाना कोंता को 7-5, 7-6 से शिकस्त देकर अपने पहले ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह सुनिश्चत की।
मार्केटा अन्ना इवानोविच (2007) के बाद पेरिस फाइनल में पहुंचने वाली पहली युवा खिलाड़ी हैं। हालांकि टूर्नमेंट के आयोजकों पर लिंगभेद का आरोप भी लग रहा है क्योंकि बुधवार को बारिश के कारण मैच नहीं हो सके थे और उन्होंने मुख्य कोर्ट फिलिप चार्टियर से महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच हटाकर कोर्ट पर सुजाने लेंगलेन पर कराने का फैसला किया। मुख्य कोर्ट पर पुरुष वर्ग के मैच खेले जाएगे। डब्ल्यूटीए ने इस फैसले के बारे में कहा कि यह फैसला अनुचित था।