{"_id":"601567b28ebc3e08c1621589","slug":"arun-dhumal-says-bcci-not-looking-at-overseas-venue-for-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में ही होगा IPL 2021 का आयोजन, टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को लगेगा टीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में ही होगा IPL 2021 का आयोजन, टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को लगेगा टीका
Sat, 30 Jan 2021 07:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@IPL
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने शनिवार को संकेत दिया है कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना महामारी के बाद हालात अब बेहतर हो रहे हैं और हम सभी भारत में ही इसका आयोजन चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम भारत में आईपीएल कराने पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह संभव होगा। इस समय बैकअप के बारे में सोच ही नहीं रहे । हम सभी भारत में ही इसका आयोजन चाहते हैं।' आईपीएल की संचालन परिषद के सदस्य धूमल ने कहा, इस समय भारत यूएई से अधिक सुरक्षित है। उम्मीद है कि हालात स्थिर रहेंगे और सुधरते जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'हम खिलाड़ियों के टीकाकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। सरकारी निर्देशों के अनुसार मोर्चे पर काम कर रहे लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को पहले टीके लगेंगे। हम सरकार के संपर्क में हैं ताकि खिलाड़ियों को टीके लग सकें।'
विज्ञापन
यूएई में 19 सितंबर को आईपीएल शुरू होने के समय एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के औसत 770 मामले थे, जो अब बढकर 3743 हो गए हैं। वहीं, भारत में अधिक आबादी और क्षेत्रफल के बावजूद अब एक दिन में 15 हजार से कम मामले आ रहे हैं, जो सितंबर में 90 हजार प्रतिदिन थे। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में हुआ था।