फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arshdeep Singh bowls excellent 20th Over against Mumbai indians breaks middle stump twice in consecutive balls

MI vs PBKS: 20वें ओवर में अर्शदीप का कमाल, लगातार दो गेंदों पर मिडिल स्टंप तोड़ा, सिर्फ दो रन देकर पलटा मैच

Sun, 23 Apr 2023 12:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 12:24 AM IST
सार

मुंबई की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। ऐसे में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ दो रन दिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। 
 

विज्ञापन
Arshdeep Singh bowls excellent 20th Over against Mumbai indians breaks middle stump twice in consecutive balls
अर्शदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में कुल 415 रन बने, लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते अलग पहचान बनाई। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में आठ विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम छह विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई और 13 रन से मैच हार गई। पंजाब के कप्तान सैम करन को उनके तूफानी अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन इस मुकाबले के असली हीरो अर्शदीप सिंह थे।
विज्ञापन


इस मैच में 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने चार विकेट पर 199 रन बना लिए थे। इस टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। पिच और मैदान के साथ मुंबई के बल्लेबाजों को देखते हुए 16 रन बहुत ज्यादा नहीं थे और मुंबई की जीत तय लग रही थी। हालांकि, अर्शदीप के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने लगातार सटीक यॉर्कर गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अर्शदीप की पहली गेंद सटीक यॉर्कर नहीं थी, लेकिन इस फुल टॉस गेंद पर टिम डेविड सिर्फ एक रन बना पाए। अगली गेंद उन्होंने बाउंसर की और बल्लेबाज तिलक वर्मा गेंद के साथ बल्ला नहीं लगा सके, कोई रन नहीं बना। अर्शदीप की तीसरी गेंद सटीक यॉर्कर थी और तिलक वर्मा का मिडिल स्टंप टूट गया। अगली गेंद में नेहल वधेरा के खिलाफ भी अर्शदीप ने सटीक यॉर्कर की और लगातार दूसरी गेंद पर मिडिल स्टंप तोड़ा। उनकी पांचवीं गेंद भी यॉर्कर थी, लेकिन यह स्टंप से थोड़ी दूर रह गई और वह हैट्रिक से चूक गए। आखिर गेंद फुल टॉस थी और इस पर एक रन बना। इसके साथ ही अर्शदीप ने अपनी टीम को जीत दिला दी। 

इस मैच में कुल 415 रन बने, लेकिन अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन दिए और दो सटीक यॉर्कर डालकर विकेट भी लिए। इस लिहाज से उनका ओवर खास था। मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ हुई और क्रिकेट पंडितों ने उन्हें भारत का भविष्य भी बताया। हालांकि, अर्शदीप पहले ही टी20 विश्व कप में देश के लिए कमाल करन चुके हैं, लेकिन इस युवा गेंदबाज से भविष्य में काफी उम्मीदें हैं।

मैच में क्या हुआ?
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व ताइदे ने तेजी से रन बनाए। बाद में हरप्रीत ने 41 और सैम करन ने 55 रन की पारी खेल टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। अंत में जितेश शर्मा ने सात गेंद में 25 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 214 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए पीयूष चावला और कैमरून ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए। 215 रन का पीछा करते हुए मुंबई के लिए रोहित ने 44 रन की पारी खेल अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 67 और सूर्यकुमार ने 57 रन की पारी खेल अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। अंत में टिम डेविड ने 25 रन की पारी खेल मुंबई को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया, लेकिन अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन दिए और पंजाब को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed