फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Marriage Invitation to PM Modi Sachin Tendulkar Invites

Arjun Tendulkar Wedding: सचिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से की मुलाकात,अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया

Tue, 10 Feb 2026 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 07:22 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने का न्योता दिया। सचिन के बेटे अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक के साथ हुई है।

विज्ञापन
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Marriage Invitation to PM Modi Sachin Tendulkar Invites
पीएम मोदी के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : Sachin Tendulkar X

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सचिन ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन के साथ इस दौरान पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद थीं। मालूम हो कि अर्जुन और सानिया की शादी को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब खुद सचिन ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन

सचिन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सचिन ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। सचिन ने लिखा, हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए मोदी जी को धन्यवाद। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया-राहुल गांधी से भी की मुलाकात
सचिन ने इससे पहले कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।वहीं, सचिन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर उन्हें अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन पत्नी अंजलि के साथ सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और सानिया की शादी के कार्यक्रम तीन मार्च से शुरू होगी और मुख्य सेरेमनी पांच मार्च को होगी। 
 

अमित शाह को भी दिया न्योता
सचिन ने पीएम मोदी से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह को अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया। 
 
विज्ञापन

कौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक?
अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक के साथ हुई है। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

अर्जुन का क्रिकेट करियर 
25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अर्जुन को मुंबई से ट्रेड किया था। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में पदार्पण किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन में वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed