{"_id":"62fa24e2c6958d5a0c6c1bd5","slug":"arjun-tendulkar-hits-training-session-in-goa-after-leaving-mumbai-team-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुंबई छोड़ गोवा की टीम से जुड़े अर्जुन तेंदुलकर, ट्रेनिंग सेशन में जमकर बहाया पसीन, बैटिंग प्रैक्टिस की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: मुंबई छोड़ गोवा की टीम से जुड़े अर्जुन तेंदुलकर, ट्रेनिंग सेशन में जमकर बहाया पसीन, बैटिंग प्रैक्टिस की
Mon, 15 Aug 2022 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:20 PM IST
सार
अर्जुन ने अभी तक रणजी में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने मुंबई के लिए सिर्फ दो टी-20 खेले हैं। यह दोनों मैच अर्जुन ने 2020/21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान खेले थे।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में मुंबई की टीम को छोड़कर गोवा की टीम को जॉइन किया है। ऐसा उन्होंने मुंबई की टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल पाने की वजह से किया था। अब अर्जुन ने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अर्जुन ने अभी तक रणजी में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने मुंबई के लिए सिर्फ दो टी-20 खेले हैं। यह दोनों मैच अर्जुन ने 2020/21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान खेले थे।
विज्ञापन
इसको लेकर फैन्स ने कई वीडियो भी शेयर किए हैं। वीडियो में अर्जुन को बैटिंग प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। वह आगामी घरेलू सीजन की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन 2022 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्हें टूर्नामेंट से पहले हुई नीलामी में फ्रैंचाइजी ने दोबारा खरीदा था। यहां तक कि टीम का प्रदर्शन खराब रहने के बावजूद अर्जुन को डेब्यू का मौका नहीं दिया गया। इससे फैन्स को काफी हैरानी हुई थी।
— cricket fan (@cricketfanvideo) August 14, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन के लिए यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने अर्जुन के लिए एक संदेश दिया था। सचिन ने कहा था- अर्जुल को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और चयन के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मैं चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होता, मैं उस हिस्से को प्रबंधन पर छोड़ता हूं।
इस बीच गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के अध्यक्ष सूरज लोटलीकर ने बताया कि अर्जुन को राज्य के प्री-सीजन के संभावितों में माना जा सकता है। लोटलीकर ने कहा- हम बाएं हाथ के गेंदबाज की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में हमने अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की ओर से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हम प्री-सीजन ट्रायल मैच (सफेद गेंद) खेलेंगे और वह उन खेलों में खेलेंगे। उसके बाद चयनकर्ता फैसला करेंगे।