फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   arjun tendulkar gets his first wicket in international match against sri lanka

सचिन के बेटे अर्जुन को मिला पहला इंटरनेशनल विकेट, भावुक हुए विनोद कांबली

Tue, 17 Jul 2018 03:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar gets his first wicket in international match against sri lanka
arjun tendulkar and vinod kambli

टीम इंडिया के अंडर-19 टीम का श्रीलंका दौरा मंगलवार (17 जुलाई) से शुरू हो गया है। टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बेटे भी इस सीरीज में शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की निगाहें सबसे ज्यादा अर्जुन पर ही टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट भी इसी सीरीज में हासिल किया है। अर्जुन के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कामिल मिसारा चकमा खा गए। अर्जुन की गेंद बल्लेबाज के पैड के अंदरुनी हिस्से पर लगी और वह एलबीडब्लयू करार दिया गया। 
विज्ञापन


अर्जुन तेंदुलकर की इस पहली सफलता पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाईयां मिल रही हैं। इनमें सबसे खास संदेश सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने लिखा है। विनोद कांबली ने ट्विटर पर लिखा, 'मैदान अर्जुन की उपलब्धि देख मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। तुम्हारी इस सफलता से मुझे बहुत खुशी मिली है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। मैं ईश्वर से तुम्हारे सफल भविष्य की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed