{"_id":"62583d25aa101d05b94d85a2","slug":"anya-shrubsole-retires-from-international-cricket-was-part-of-the-england-world-cup-winning-team-twice-womens-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट: इंग्लैंड को दो बार विश्वकप जिताने वालीं क्रिकेटर श्रबसोले का संन्यास, 2017 विश्वकप में भारत के खिलाफ झटके थे 6 विकेट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट: इंग्लैंड को दो बार विश्वकप जिताने वालीं क्रिकेटर श्रबसोले का संन्यास, 2017 विश्वकप में भारत के खिलाफ झटके थे 6 विकेट
Thu, 14 Apr 2022 08:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:56 PM IST
सार
श्रबसोल भारत के खिलाफ 2017 विश्व कप फाइनल की स्टार रही थीं। पांच साल पहले इस मुकाबले में उन्होंने 46 रन देकर छह विकेट झटके थे जो उनके कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार है। वह 2009 विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा थीं।
विज्ञापन
आन्या श्रबसोल
विस्तार
इंग्लैंड की तेज गेंदबाज 30 साल की आन्या श्रबसोल ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। अपने 14 साल के करियर में दो बार की महिला विश्वकप विजेता श्रबसोल अपनी तेज इनस्विंगर के लिए मशहूर रही हैं। उन्होंने आठ टेस्ट, 86 वनडे और 79 टी-20 मैचों में क्रमश: 19, 106 और 102 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के लिए खेले 173 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 227 विकेट झटके। श्रबसोल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने एक बार एशेज भी जीता था।
श्रबसोल भारत के खिलाफ 2017 विश्व कप फाइनल की स्टार रही थीं। पांच साल पहले इस मुकाबले में उन्होंने 46 रन देकर छह विकेट झटके थे जो उनके कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार है। वह 2009 विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा थीं। इसके अलावा इस महीने के शुरू में विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार में भी वह टीम के साथ थीं।
उन्होंने एक बयान में कहा- पिछले 14 वर्षों से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं सम्मानित महसूस करती हूं। इस तरह के विकास के समय में महिला क्रिकेट में शामिल होना एक सम्मान की बात है लेकिन मुझे यह स्पष्ट हो गया कि यह मुझसे अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए मेरे लिए इससे दूर जाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा- मैंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं इतनी भाग्यशाली रहूंगी और इंग्लैंड के लिए इतने लंबे समय तक खेलूंगी। इस यात्रा में कई उतार चढ़ाव भरे पल आए लेकिन 2017 में लार्ड्स पर आईसीसी महिला विश्वकप की ट्रॉफी उठाने के बाद सब सफल हो गया।