{"_id":"59d637204f1c1bc8538b6139","slug":"anushka-is-not-karishma-was-the-first-choice-for-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा से पहले इस एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते थे विराट कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनुष्का शर्मा से पहले इस एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते थे विराट कोहली
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
विराट और अनुष्का
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समय-समय पर अपनी दोस्त फिल्म अदाकारा अनुष्का शर्मा के बारे में पब्लिकली बोलते रहते हैं। हाल ही में आमिर खान के टॉक शो में भी उन्होंने अनुष्का शर्मा को लेकर अपनी राय जगजाहिर की है। भारतीय क्रिकेट में वर्तमान में विराट कोहली आज सबसे बड़ी हस्ती हैं। उनके बारे में मीडिया हमेशा कुछ न कुछ नई जानकारी देते रहता है। लोग भी उनके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली ऑफ फील्ड भी चर्चा में रहते हैं
विराट कोहली
- फोटो : PTI
क्रिकेट के मैदान में तो वह सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। लेकिन ऑफ फील्ड भी वह चर्चा में रहते हैं। कभी अनुष्का को लेकर तो कभी किसी ब्रांड के प्रमोशन में वह नजर आते हैं। वैसे आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली एक और बॉलीवुड अदाकारा के मुरीद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर विराट को पसंद थीं
विराट कोहली
आमिर खान के टॉक शो में विराट ने खुलासा करते हुए कहा कि वह अनुष्का से पहले करिश्मा कपूर को पसंद करते थे। आमिर खान के सामने बड़ी संजीदगी से उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि जुड़वा फिल्म के बाद ही उन्हें करिश्मा कपूर अच्छी लगने लगी थीं। वो करिश्मा की एक झलक पाने की कोशिश में रहते थे। खैर वक्त बीता तो चेहरा भी बदल गया। वर्तमान में तो वह फिल्म अदाकारा अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे हैं।