{"_id":"606af8a68ebc3ed913223227","slug":"anrich-nortje-and-kagiso-rabada-leave-south-africa-to-join-delhi-capitals-for-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के लिए छोड़ा देश का साथ: निर्णायक मुकाबले से पहले भारत रवाना हुए ये दो स्टार तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के लिए छोड़ा देश का साथ: निर्णायक मुकाबले से पहले भारत रवाना हुए ये दो स्टार तेज गेंदबाज
Mon, 05 Apr 2021 05:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 05 Apr 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
एनरिच नोर्तजे और कगिसो रबाडा
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे। हालांकि इसके लिए दोनों ने ही पाकिस्तान के खिलाफ जारी एकदिवसीय श्रृंखला को बीच में ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन दोनों गेंदबाजों की तस्वीर साझा की गई जिसके कैप्शन में लिखा है, 'एनरिच नोर्त्जे और कगिसो रबाडा आईपीएल 2021 के लिए निकल चुके हैं।'
विज्ञापन
𝗡𝗼𝘄 𝗕𝗼𝗮𝗿𝗱𝗶𝗻𝗴: The only #MondayMotivation you need 💙@AnrichNortje02 & @KagisoRabada25 are ON THEIR WAY to #IPL2021 🔥#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/vWLHeCjiKY
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 5, 2021
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है जहां दोनों के बीच तीन मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं और सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेलने वाली हैं। नोर्त्जे और रबाडा दोनों ने ही शुरू के दोनों मुकाबले खेले थे और शानदार गेंदबाजी भी की थी लेकिन अब आखिरी मुकाबले में वह टीम के साथ नहीं रहेंगे।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड भी इस संबंध में पहले ही आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों को सीरीज बीच में छोड़ने की एनओसी दे चुकी है। बात करें नोर्त्जे और रबाडा की तो दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के मुख्य गेंदबाज हैं और पिछले सीजन में मिलकर 52 विकेट निकाले थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी
बात करें आईपीएल की तो इसका आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।