{"_id":"c3a8fe9c-efe2-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"another-record-made-team-india-tour-of-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंबाब्वे जाने वाली टीम इंडिया के नाम ये नया रिकार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिंबाब्वे जाने वाली टीम इंडिया के नाम ये नया रिकार्ड
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के जिंबाब्वे के वनडे दौरे में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस अफ्रीकी देश का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया इस दौरे में पांच वनडे मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत 24 जुलाई से होगी।
दौरे के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और आफ स्पिनर आर अश्विन को आराम दिया गया है।
टीम में शामिल ओपनर शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अंबाटी रायडू, आफ स्पिनर परवेज रसूल, तेज गेंदबाज मोहमद समी, जयदेव उनादकट और मोहित शर्मा पहली बार जिंबाब्वे का दौरा करेंगे।
इनमें से रसूल, पुजारा, रायडू, उनादकट और मोहित शर्मा को इस सीरीज के दौरान अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर शुरू करने का मौका मिल सकता है।
दोनों देशों के बीच अब तक कुल 51 मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने 39 जीते, दस हारे और दो मैच टाई रहे हैं।
भारत ने पहली बार 1992-93 में जिंबाब्वे का दौरा किया था और तब उसने वहां खेला गया एकमात्र वनडे जीता था।
इससे पहले भारत ने 2010 में जिंबाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेला था और तब सुरेश रैना की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।
श्रीलंका तब विजेता बना था। इस दौरे में भारत पहले तीन वनडे हरारे में और आखिरी दो वनडे बुलावायो में खेलेगा।
पहला वनडे 24 जुलाई, दूसरा 26 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई, चौथा 31 जुलाई और पांचवां तीन अगस्त को खेला जाएगा।