{"_id":"9f229648-3497-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"another-clarke-200-deflates-sa","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क के लगातार दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क के लगातार दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत
एडिलेड/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान माइकल क्लार्क (नाबाद 224) के लगातार दूसरे दोहरे शतक और ओपनर डेविड वार्नर (119) व मिस्टर माइक हसी (103) के बेहतरीन शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी का धुंआ निकालते हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 482 रन का विशाल स्कोर बना लिया।
विज्ञापन
शानदार फार्म में चल रहे क्लार्क ने 243 गेंदों में 39 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 224 रन ठोक डाले हैं जो सीरीज में उनका लगातार दूसरा दोहरा शतक है। ओपनर वार्नर ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 112 गेंदों में 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से 119 रन ठोके जबकि 137 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के उडाते हुए 103 रन बनाए।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने एक समय अपने तीन विकेट 55 रन तक गंवा दिए थे लेकिन कप्तान क्लार्क ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए ओपनर वार्नर के साथ चौथे विकेट के लिए 165 रन और हसी के साथ पांचवें विकेट के लिए 272 रन की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
क्लार्क ने ब्रिसबेन में ड्रा रहे पहले टेस्ट में नाबाद 259 रन की पारी खेली थी और अब उन्होंने दूसरे टेस्ट में नाबाद 224 रन ठोक डाले हैं। क्लार्क का यह 21वां टेस्ट शतक है और उनके करियर का चौथा दोहरा शतक है। क्लार्क के करियर का यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है और उनके पास मैच के दूसरे दिन पूरा मौका रहेगा कि वह तिहरा शतक पूरा कर अपने देश के महानतम बल्लेबाज डान ब्रैडमैन की कतार में खडे हो जाएं। ब्रैडमैन दो तिहरे शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। क्लार्क का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 329 रन हैं और जिस फार्म में वह इस समय खेल रहे हैं उससे पूरी संभावना बनती है कि वह अपना दूसरा तिहरा शतक बना लें।