{"_id":"914fe816-89b2-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ankle-injury-puts-wade-in-doubt-for-third-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेड की चोट से बढ़ी आस्ट्रेलिया की मुश्किलें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेड की चोट से बढ़ी आस्ट्रेलिया की मुश्किलें
मोहाली/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकेटकीपर मैथ्यू वेड के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ी है और ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने से उसकी परेशानियां और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं।
वेड का टखना चोटिल है और इस कारण उनका 14 अप्रैल से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। चोटिल होने के कारण वेड ने रविवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई टीम के पास वेड एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर हैं। उनकी अनुपस्थिति में फिल ह्यूज को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है लेकिन पहले दो टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के कारण उनका तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है।
विज्ञापन
इस स्थिति में अनुभवी ब्रैड हैडिन को भारत आने का मौका मिल सकता है। हैडिन 2008 में भारत दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने 27.16 की औसत से 167 रन बनाए हैं।
वेड के फिजियो एलेक्स कंटूरिस ने कहा, ‘शनिवार को बास्केटबाल खेलते हुए वेड के दाहिने टखने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उनके टखने में सूजन आ गई थी और उन्हें दर्द भी हो रहा था।
वेड के चोटिल घुटने का स्कैन किया जाएगा और फिर उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि चोट कितनी गंभीर है।’
मुझे प्रदर्शन सुधारने की जरूरत: सिडल
भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह से फ्लाप रहे आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल अपने प्रदर्शन से बेहद निराश हैं।
सिडल ने कहा कि उन्हें आगामी टेस्ट मैचों के लिए अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। पिछले दो टेस्ट मैचों में 81.00 की बेहद खराब औसत से सिर्फ दो विकेट चटकाने वाले सिडल ने कहा, ‘टीम में निरंतरता का अभाव है।
यही वजह से कि खिलाड़ी दबाव महसूस कर रहे हैं और उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मेरे साथ भी यही समस्या है।
हमें भारत पर लंबे समय तक दबाव बनाए रखने की जरूरत है। मोहाली की तेज और उछालभरी पिच पर मैं और मेरे साथी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
मुझे उम्मीद है कि मोहाली की पिच मुझे खराब फार्म से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी।’ सिडल ने कहा कि यदि उनकी टीम सीरीज ड्रा कराती है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।
‘सीरीज में वापसी की कड़ी चुनौती’
आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मोइसिस हेनरिक्स का मानना है कि भारतीय टीम काफी भाग्यशाली है कि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे अनुभवी खिलाड़ी है।
साथ ही उनका यह भी कहना है कि सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करना आस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
टीम साथियों के साथ नेट पर लंबी प्रैक्टिस के बाद हेनरिक्स ने कहा, ‘यहां चुनौती काफी अलग है और यहां जीत हासिल करना बेहद मुश्किल है। अनुभवी भारतीय टीम और इसके अनुभवी स्पिनरों के सामने टेस्ट में जीत हासिल करना आसान नहीं है।’