फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ankita raina wins first singles title of 2019 season in Singapore

अंकिता ने सिंगापुर में जीता 2019 सत्र का पहला एकल खिताब 

Sun, 20 Jan 2019 05:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 20 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
ankita raina wins first singles title of 2019 season in Singapore
अंकिता रैना

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने रविवार को सिंगापुर में 25,000 डालर की प्रतियोगिता के फाइनल में शीर्ष वरीय अरांत्जा रस को हराकर उलटफेर करते हुए 2019 सत्र में पहला और कुल आठवां एकल खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के बाद इस टूर्नामेंट में खेल रही अंकिता ने एक घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में नीदरलैंड की शीर्ष वरीय और दुनिया की 122वें नंबर की खिलाड़ी को 6-3 6-2 से मात दी। टूर्नामेंट में चार वरीय खिलाडियों को शिकस्त देने वाली अंकिता ने शुरुआत नीदरलैंड की आठवीं वरीय लेस्ले करखोवे को दूसरे दौर में हराकर की। 
विज्ञापन


25 साल की इस भारतीय खिलाड़ी ने फिर दूसरी वरीयता प्राप्त उज्बेकिस्तान की सबिना शारीपोवा को और स्विट्जरलैंड की तीसरी वरीय कोनी पेरिन को हराया। अंकिता ने इस तरह खिताब जीतने से 50 अंक अपनी झोली में डाले जिससे उनकी 168 की एकल रैंकिंग में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग जारी होगी। उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय से अपनी सर्विस पर काम कर रही हूं और मुझे लगता है कि इससे अब मदद मिलना शुरू हो गया है। मुझे लगता है कि अब मेरे स्ट्रोक्स में ज्यादा ताकत आ गई है। इससे साल के पहले टूर्नामेंट में खेलने में मदद मिली जो ग्रैंडस्लैम था। इससे आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होती है।'    

उन्होंने कहा, 'हालांकि मैं थोड़ी निराश थी कि आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, जबकि मैं इसकी उम्मीद लगाई थी'। यह अंकिता का 25,000 डालर इनामी राशि के स्तर का चौथा खिताब था, बाकी चार 10,000 डालर इनामी राशि के हैं।


पिछले साल उन्होंने ग्वालियर (25 हजार डालर) और नोनथाबुरी (25 हजार डालर) में ट्राफी जीती थी। अंकिता फेड कप की तैयारी से पहले दो और टूर्नामेंट खेलेंगी, जिसकी शुरूआत फरवरी के पहले हफ्ते में कजाखस्तान के अस्ताना में होगी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed