फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ankit chavan requested bcci mca to reconsider lifetime ban

अंकित चव्हाण ने BCCI से किया अनुरोध, कहा- आजीवन प्रतिबंध पर दोबारा करें विचार

Thu, 02 Jul 2020 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 02 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
ankit chavan requested bcci mca to reconsider lifetime ban
अंकित चव्हाण

इंडियन प्रीमियर लीग 2013 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में कथित लिप्तता के लिए आजीवन प्रतिबंध झेल रहे अंकित चव्हाण ने बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को पत्र लिखकर इसे घटाकर सात साल करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों - पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, चव्हाण और अजीत चंदिला - को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग करने का दोषी पाया था और उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन 2015 में दिल्ली में एक ट्रायल कोर्ट ने इन तीनों के खिलाफ सभी आरोप हटा दिये और पिछले साल बीसीसीआई लोकपाल डीके जैन ने श्रीसंत का आजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब श्रीसंत के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का मौका है और 34 साल के चव्हाण ने भी बीसीसीआई और अपनी राज्य संस्था एमसीए को ईमेल भेजा है। इसमें चव्हाण ने अपने प्रतिबंध को घटाकर सात साल करने का अनुरोध किया है ताकि वह जल्द से जल्द खेल सकें।

चव्हाण ने गुरूवार को सामाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैं बीसीसीआई से इसी आधार पर अनुरोध करता हूं कि अगर श्रीसंत के प्रतिबंध पर दोबारा विचार किया जा सकता है तो कृपया मेरे प्रतिबंध पर भी दोबारा विचार कीजिए।'


उन्होंने लिखा, 'मुझे बीसीसीआई से कोई जवाब नहीं मिला इसलिए मुझे अपनी राज्य संस्था को लिखना पड़ा जो एमसीए है। इसलिए मैंने इसी आधार पर लिखा है। मैं संघ से मेरे मामले को बीसीसीआई के समक्ष पेश करने का अनुरोध करता हूं ताकि मेरे प्रतिबंध पर दोबारा विचार किया जा सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed