फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing: shilpa, raj and dravid to be questioned

स्पॉट फिक्सिंगः रॉयल्स के दो और खिलाड़ियों पर भी शक!

Fri, 17 May 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 17 May 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
spot fixing: shilpa, raj and dravid to be questioned

स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के 4 खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद अब संभावना जताई जा रही थी कि टीम के मालिक व कप्तान से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि स्पॉट फिक्सिंग में 4 खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी व उनके पति राज कुंदरा के अलावा टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर ऐसी किसी भी संभावना ने इनकार किया है। द्रविड़ आईपीएल में राजस्थान के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के भी कप्तान रहे हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि 21 मई को शिल्पा से पुलिस पूछताछ करेगी।

आईपएल 6 में खेल रहे 3 खिलाड़ियों के अलावा राजस्थान रॉयल्स के ही पूर्व खिलाड़ी व बुकी अमित सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। माना जा रहा है इस मामले में रॉयल्स के 2 और खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें 1 विदेशी खिलाड़ी के भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि अंकित चव्हाण ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अंकित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि स्पॉट फिक्सिंग में दो और खिलाड़ी बुकी के संपर्क में थे। एक खिलाड़ी भारतीय जबकि एक विदेशी था। हालांकि दोनों के नामों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

चव्हाण के साथ उनके टीम साथी एस श्रीसंत और अजित चंदीला तथा 11 सटोरियों को भी फिक्सिंग के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीसंत और चव्हाण ने पूछताछ के दौरान फिक्सिंग के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। जबकि चंदीला ने अभी तक अपना जुर्म नहीं कबूला है।

उन्होंने बताया कि चंदीला ने अभी तक पूछताछ के दौरान फिक्सिंग में शामिल होने के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। चंदीला पुलिस को पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के तीनों खिलाड़ियों को मुंबई से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस ने बताया कि श्रीसंत को अन्य दो खिलाड़ियों से अलग सेल में रखा गया है।

तीनों क्रिकेटरों से दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी विशेष सेल में पूछताछ कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम फिक्सिंग के मामले में और सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं।


चेन्नई में छह सट्टेबाज गिरफ्तार
चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

सीबीसीआईडी के ने बताया कि विशेष टीमों ने शहर में देर रात से सुबह तक आठ स्थानों पर छापेमारी की और छह सट्टोबाजों को गिरफ्तार कर लिया।

इन सट्टोबाजों में उनका सरगना एस वैद्यचलम उर्प विद्धाचलम (65) है जिसे शहर में वेस्ट जोंस रोड स्थित उसके निवास से पकडा गया। अन्य पांच सट्टोबाज हरीश बजाज, दीपक बजात, नरबत जैन, सुनील भजनलाल और प्रवीण कुमार हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां राजस्थान रायल्स के तीन क्रिकेटरों को स्पाट फिक्सिंग में गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed