{"_id":"5bafb0d2867a554f183d49f1","slug":"ankit-bawne-shines-in-warm-up-game-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज की टीम अभ्यास मैच में हुई खूब परेशान, अंकित बावने ने जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज की टीम अभ्यास मैच में हुई खूब परेशान, अंकित बावने ने जड़ा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
अंकित बावने
बोर्ड अध्यक्ष एकादश के ओपनर मयंक अगरवाल (90) महज 10 रन से वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन दस रन से शतक से चूक गए, लेकिन मध्यक्रम में अंकित बावने (116) ने नाबाद शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पहले दिन बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने छह विकेट पर 360 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। श्रेयस अय्यर (61) ने भी अर्द्धशतकीय योगदान दिया। बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 8 रन बनाकर ग्रेबिएल की गेंद पर कैच आउट हो गए।
विज्ञापन
हनुमा विहारी (03) भी नहीं टिक सके, लेकिन मयंक ने कप्तान करुण नायर (29) के साथ 92 रन की साझेदारी की। उसके बाद श्रेयस अय्यर और अंकित बावने ने पांचवें विकेट पर 113 रन जोड़कर बोर्ड अध्यक्ष एकादश को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
अंकित ने 191 गेंदों की पारी में 15 चौके लगाए जबकि श्रेयस ने 64 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े। विंडीज की ओर से स्पिनर देवेंद्र बिशु ने 104 रन देकर तीन और शेनन गेब्रिएल ने 41 रन देकर दो विकेट लिए।