शास्त्री नहीं 'जम्बो' हैं टीम इंडिया के बेस्ट कोच, मिला बड़ा सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कप्तान विराट कोहली से अनबन के चलते कोच पद से इस्तीफा दिया था। करीब एक साल गुजर जाने के बाद अब इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को बेस्ट कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अनिल कुंबले टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति हैं।
पूर्व लेग स्पिनर स्पनिर अनिल कुंबले के नेतृत्व में टीम इंडिया ने न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि विदेशी पिचों पर भी मेजबानों को धूल चटाई। 2017 में उनकी उपलब्धियों के आधार पर महिंद्रा स्कॉर्पियो टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें बेस्ट हैड कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
अनिल कुंबले के नेतृत्व में मैन इन ब्लू का साल 2017 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुल 16 मैच खेले थे, जिसमें से 10 जीते। इसके अलावा 5 हार के साथ एक मैच ड्रॉ हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में शर्मनाक हार के बाद उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी। इसके अलावा हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दर्ज की थी।
इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लंबे समय के बाद युवराज सिंह की वापसी भी कुंबले के दौर में हुई थी। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी टीम इंडिया इन्हीं के नेतृत्व में पहुंची थी। हालांकि मेगा टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।