Nidahas Trophy: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका को निदाहास ट्रॉफी टी20 सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज पिंडली में चोट के कारण निदाहास ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।
बता दें कि श्रीलंका के आजादी के 70 साल पूरे होने के अवसर पर निदाहास टी20 ट्राई सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। 6 मार्च से शुरू होने वाली इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका के अलावा टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ऑलराउंडर मैथ्यूज को जनवरी से पहले एक बार फिर कप्तान बनाया गया था, लेकिन तब हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण उन्हें बांग्लादेश दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
मैथ्यूज की कड़ी मेहनत पर इस तरह फिरा पानी
30 वर्षीय मैथ्यूज फिर रिहैबिलिटेशन सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे ताकि टी20 ट्राई सीरीज के लिए फिट हो जाएं। मगर श्रीलंका मेडिकल स्टाफ ने उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी नहीं दी।
श्रीलंका क्रिकेट के एक सूत्र ने क्रिकबज से कहा, 'एंजेलो ने निदाहास ट्रॉफी में खेलने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने फिट होने के लिए पूरी कोशिश की। दुर्भाग्यवश ट्रेनिंग सेशन में उन्हें पिंडली में चोट लग गई।'
पिछले 18 महीनों से मैथ्यूज चोटों से परेशान चल रहे हैं। उन्हें अधिकांश हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। श्रीलंका को अब निदाहास ट्रॉफी के लिए नए कप्तान की नियुक्ति करना पड़ेगी। पता हो कि टी20 ट्राई सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।