{"_id":"5de152cc8ebc3e54921f59f8","slug":"angelo-mathews-dinesh-chandimal-named-in-sri-lanka-test-squad-for-pakistan-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदीमल की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी, पाकिस्तान में दस साल बाद होगा टेस्ट मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चांदीमल की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी, पाकिस्तान में दस साल बाद होगा टेस्ट मैच
Sat, 30 Nov 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
dinesh chandimal
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल को श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान में दस साल बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा। तीस वर्षीय चांदीमल ने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
16 सदस्यीय टीम के आधे खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों के चलते अक्तूबर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाक दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज हारी थी जबकि इतने ही टी-20 मैचों सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। पाक ने आखिरी घरेलू टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ ही 2009 में खेला था। तब श्रीलंकाई टीम बस पर आतंकी हमला हुआ था। सीरीज का पहला मैच 11 दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशाडा फर्नांडो, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, कुशल परेरा, लाहिरू थिरिमाने, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लसिथ एंबुलडेनिया, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमार, विश्वा फर्नांडो, कासुन रजीता, लक्षण संकादन।
विज्ञापन