फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   angelo mathews appointed as captain of sri lanka

श्रीलंका बोर्ड ने आखिरकार ले ही लिया फैसला, अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

Tue, 09 Jan 2018 05:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
angelo mathews appointed as captain of sri lanka
एंजेलो मैथ्यूज

ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंका के सीमित ओवर प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि मैथ्यूज ने छह महीने पहले ही क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से कप्तानी छोड़ी थी।

विज्ञापन


30 वर्षीय मैथ्यूज ने पिछले साल जिम्बाब्वे से घरेलू पिच में शिकस्त झेलने के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसे अपने करियर का 'सबसे खराब' समय करार दिया। दिनेश चंडीमल को तब टेस्ट कप्तान बनाया गया जबकि सीमित ओवरों के नेतृत्व की जिम्मेदारी उपुल थरंगा को सौंपी गई।
विज्ञापन


थरंगा की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम को लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद थरंगा की जगह थिसारा परेरा को कप्तान बनाया गया। परेरा की कप्तानी में श्रीलंका को पिछले महीने टीम इंडिया के खिलाफ 2-1 से शिकस्त झेलना पड़ी थी। इसके बाद परेरा को भी कप्तानी से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

angelo mathews appointed as captain of sri lanka
एंजलो मैथ्यूज - फोटो : File

मैथ्यूज ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'जब मैंने कप्तानी छोड़ी थी तब सोचा नहीं था कि दोबारा कभी कप्तानी करूंगा। मैंने इसके बारे में कुछ दिन विचार किया और कुछ कारणों से इसे स्वीकार करने का फैसला किया।'

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि मैथ्यूज को लंबे समय के लिए तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड प्रेसीडेंट थिलंगा सुमथिपाला की बात पर सहमत होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

मैथ्यूज ने कहा, '2019 वर्ल्ड कप के लिए हमें स्थायी होने की जरुरत है। चोट के कारण पिछले कुछ महीनों में हमने कप्तान बदले। भले ही हमें नतीजे नहीं मिले, लेकिन अन्य कप्तानों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मगर वर्ल्ड कप में जाने के लिए हमें स्थायी होने की जरुरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed