फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR का घटिया खेल: मालिक शाहरुख खान को मांगनी पड़ी माफी, आंद्रे रसेल भी शर्मिंदा

Wed, 14 Apr 2021 12:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 14 Apr 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Andre Russell reacts on Shah Rukh Khan's apology tweet after KKR loss to MI in IPL 2021
आंद्रे रसेल और शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर

राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या की शानदार फिरकी गेंदबाजी के दम पर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को चेन्नई में केकेआर को 10 रन से हराया। यह मुंबई की सीजन में पहली जीत थी। कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी पांच ओवरों में जीत के लिए 31 रन चाहिए थे और छह विकेट बचे हुए थे, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने उनके जबड़े से जीत छीन ली।

Andre Russell reacts on Shah Rukh Khan's apology tweet after KKR loss to MI in IPL 2021
केकेआर और एसआरके - फोटो : ट्विटर

टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन से फ्रैंचाइजी मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान काफी दुखी हैं। आम तौर पर हार या जीत के बाद शाहरुख हमेशा टीम का उत्साह बढ़ाने वाले ट्वीट करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के लिए फैंस से माफी मांगी है। किंग खान ने खुलकर अपनी निराशा जाहिर कर दी है।

Andre Russell reacts on Shah Rukh Khan's apology tweet after KKR loss to MI in IPL 2021
- फोटो : social media

15 गेंद में महज नौ रन बनाने वाले रसेल से जब शाहरुख खान के ट्वीट पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि निराश होना लाजिमी है। आगे उन्होंने जड़ा, 'यह सिर्फ दूसरा मैच था। अभी लंबा सफर तय करना है। हम अभी भी उत्साह और विश्वास से भरे हैं। हमने अच्छी क्रिकेट खेली है यह क्रिकेट का खेल है। मैंने सैकड़ों टी-20 मैच खेले हैं और मैंने ऐसे कई खेल देखे हैं, जहां टीम जीतते हुए अचानक हारने लगती है। आज रात ऐसा ही हुआ'

विज्ञापन
विज्ञापन
Andre Russell reacts on Shah Rukh Khan's apology tweet after KKR loss to MI in IPL 2021
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

रसेल आगे बोलते हैं, 'आपको प्रयास करना है और जितना संभव हो सके, खुले दिमाग से रहना है। यह बल्लेबाजी के लिए एक कठिन विकेट है और नए बल्लेबाज के लिए अंदर आकर पहली गेंद से हिटिंग शुरू करना आसान नहीं है। चाहे आप कितने भी अच्छे बल्लेबाज क्यों न हों, आपको वास्तव में अपनी आंखों को जमाने के लिए कुछ गेंदों की जरूरत है।'

विज्ञापन
Andre Russell reacts on Shah Rukh Khan's apology tweet after KKR loss to MI in IPL 2021
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : twitter@IPL

केकेआर को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। क्रीज पर आक्रामक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और बड़े शॉट खेलने में सक्षम दिनेश कार्तिक मौजूद थे, लेकिन बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए। बोल्ट ने आखिरी ओवर में लगातार दो गेंदों पर रसेल और पैट कमिंस को आउट कर मुंबई इंडियंस की जीत सुनिश्चित कर दी। कमिंस खाता खोले बगैर आउट हुए। कार्तिक 11 गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले रसेल ने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे मुंबई की टीम आखिरी पांच आवरों में सात विकेट गंवा कर सिर्फ 38 रन बना सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed