{"_id":"60e1fccde20e151a7c5b1c41","slug":"andhra-pradesh-lokpal-deepak-verma-reinstates-azharuddin-as-hca-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीए: आंध्र प्रदेश के लोकपाल दीपक वर्मा ने अजहरूद्दीन को अध्यक्ष पद पर किया बहाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एचसीए: आंध्र प्रदेश के लोकपाल दीपक वर्मा ने अजहरूद्दीन को अध्यक्ष पद पर किया बहाल
Sun, 04 Jul 2021 11:54 PM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:54 PM IST
सार
- शीर्ष परिषद ने अपने संविधान के कथित उल्लंघन के लिए अजहरूद्दीन को निलंबित किया था। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वर्मा ने अपने आदेश में कहा कि अजहरूद्दीन के खिलाफ शिकायत लोकपाल के पास नहीं भेजी गई इसलिए इसकी कोई वैधानिक वैधता नहीं है।
विज्ञापन
मोहम्मद अजरूद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा ने रविवार को मोहम्मद अजरूद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद पर पुन: बहाल कर दिया और साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान को निलंबित करने वाले शीर्ष परिषद के पांच सदस्यों को अस्थाई रूप से अयोग्य कर दिया।
विज्ञापन
अंतरिम आदेश में एचसीए लोकपाल ने एचसीए शीर्ष परिषद के पांच सदस्यों के जॉन मनोज, उपाध्यक्ष आर विजयानंद, नरेश शर्मा, सुरेंदर अग्रवाल और अनुराधा को अस्थाई रूप से अयोग्य करार दिया।
विज्ञापन
शीर्ष परिषद ने अपने संविधान के कथित उल्लंघन के लिए अजहरूद्दीन को निलंबित किया था। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वर्मा ने अपने आदेश में कहा कि अजहरूद्दीन के खिलाफ शिकायत लोकपाल के पास नहीं भेजी गई इसलिए इसकी कोई वैधानिक वैधता नहीं है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वर्मा ने कहा, शीर्ष परिषद स्वयं इस तरह के फैसले नहीं कर सकती। इसलिए मैं निर्वाचित अध्यक्ष को निलंबित करने के इन पांच सदस्यों द्वारा पारित प्रस्ताव (अगर है तो) को रद्द करने को उचित समझता हूं, कारण बताओ नोटिस जारी करता हूं और साथ ही उन्हें निर्देश देता हूं कि वे एचसीए अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन के खिलाफ आगे की कोई भी कार्रवाई करने से दूर रहें।
उन्होंने कहा, इसलिए मैं निर्देश देता हूं कि मोहम्मद अजहरूद्दीन अध्यक्ष के रूप में बरकरार रहने चाहिए और पदाधिकारियों के खिलाफ सभी शिकायतों पर फैसला केवल लोकपाल करेगा।