फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   analysis of top two captions of ipl 2021 Ms Dhoni and Rishabh pant

IPL 2021: पंत इस सीजन के सबसे युवा कप्तान तो धोनी सबसे अनुभवी, समझिए क्यों इन दोनों की टीमें सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंची

Sat, 02 Oct 2021 01:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 01:35 PM IST
सार

धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी की बदौलत चेन्नई की टीम को सबसे ऊपर पहुंचाया है, जबकि पंत की दिल्ली में कई शानदार खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी बदौलत उनकी कप्तानी और बेहतर दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
analysis of top two captions of ipl 2021 Ms Dhoni and Rishabh pant
ऋषभ पंत और महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन के सबसे सफल कप्तान हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद दिल्ली की टीम आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। शुक्रवार को पंजाब ने कोलकाता को हरा दिया और मॉर्गन की टीम की हार के साथ ही दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना तय हो गया। दिल्ली लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली फाइनल तक पहुंची थी। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी 14 में 11 बार अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। धोनी इस सीजन के सबसे अनुभवी कप्तान हैं, जबकि ऋषभ सबसे युवा हैं। इन दोनों ही कप्तानों ने अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया है। यहां हम यही समझने की कोशिश करेंगे कि आखिरी दोनों की कप्तानी में क्या समानताएं हैं और कैसे इन दोनों ने अपनी टीम को लगातार मैच जिताए हैं। 
विज्ञापन

धोनी के अनुभव का जवाब नहीं

महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कप्तानी की छाप छोड़ी है और भारत को कई अहम ट्रॉफियां दिलाई हैं। इस सीजन चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। धोनी विकेटकीपिंग करते समय पिच और हालातों का अंदाजा बेहतर तरीके से लगाते हैं और अक्सर यह पढ़ लेते हैं कि बल्लेबाज किस दिशा में शॉट लगाना चाह रहा है और किस गेंदबाज को टारगेट करना चाहता है। इसी के हिसाब से वो गेंदबाजी और फील्डिंग में बदलाव करते हैं, जिसके चलते उनकी टीम के सफलता मिली है। बल्लेबाजी में भी धोनी ने कई बार हालातों के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पंत की खासियत

इस आईपीएल के सबसे युवा कप्तान ऋषभ पंत को पॉन्टिंग के अनुभव का फायदा मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पॉन्टिंग मैच के पहले और बाद में पंत को जो बातें बताते हैं वो काफी काम की होती हैं। इसके साथ ही पंत भी विकेटकीपिंग करते हैं और उन्हें भी उन सभी चीजों का फायदा मिलता है, जो धोनी के साथ है। हालांकि पंत की समझ और धोनी की समझ में जमीन आसमान का फर्क है, लेकिन पंत को अपने गेंदबाजों को चलाना भली भांति आता है। इसके अलावा दिल्ली का गेंदबाजी अटैक सबसे ज्यादा संतुलित है और रबादा, अश्विन जैसे गेंदबाज किसी भी हालात में गेंदबाजी कर सकते हैं और मैच जिता सकते हैं। इससे पंत का काम और आसान होता है।
विज्ञापन

दोनों में क्या है समानता

पंत और धोनी दोनों विकेटकीपर हैं और विकेट पीछे से फील्ड सेट करने में उन्हें आसानी होती हैं। साथ ही पिच में बाउंस, स्विंग, टर्न और पेस का भी बेहतर अंदाजा होता है। ये दोनों ही यह भी समझ पाते हैं कौन सा गेंदबाज किस दिन बेहतरीन लय में है। इसी के अनुसार गेंदबाजी में बदलाव करते हैं। बल्लेबाज के हाव-भाव समझने में भी विकेट के पीछे से आसानी होती है। वहीं पंत हमेशा ही धोनी से बात करते रहते हैं और उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। वो पिछले कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। इसका फायदा भी पंत को मिला है और धोनी के तरकश के कुछ तीर अब पंत के पास भी हैं। 

क्या है अलग बातें 

धोनी मैच के दौरान प्रभावी फैसले लेने में सक्षम हैं, जबकि पंत और पॉन्टिंग साथ मिलकर पहले से ज्यादा बेहतर प्लानिंग बनाते हैं। धोनी ने सीमित खिलाड़ियों का बेहतर उपयोग करके नतीजे हासिल किए हैं, जबकि पंत के बाद बेहतरीन गेंदबाज हैं, जो हर पिच और मैदान में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। एक बल्लेबाज को तौर पर धोनी का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है, जबकि पंत ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed