फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs AFG Dream11 Prediction World Cup Bangladesh vs Afghanistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players

BAN vs AFG: अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 06 Oct 2023 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Oct 2023 11:15 PM IST
सार

Bangladesh vs Afghanistan World Cup 2023 Playing 11 Prediction: वनडे में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 15 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से बांग्लादेश ने नौ और अफगानिस्तान ने छह मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन
BAN vs AFG Dream11 Prediction World Cup Bangladesh vs Afghanistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC

विस्तार

बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शनिवार को वनडे विश्व कप के तीसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें के बल्लेबाजों की स्पिनरों के सामने कड़ी परीक्षा होगी। दोनों ही टीमों के पास अच्छे स्पिनर हैं। हालांकि, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से पहले अंदरूनी मतभेद से बाहर आना होगा।
विज्ञापन


टीम के कप्तान शाकिब और तमीम के बीच वाकयुद्ध हुआ था। तमीम को टीम में जगह नहीं देने पर चयनकर्ताओं ने उनकी पीठ की चोट को कारण बताया, जबकि तमीम ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने से इनकार कर दिया था। शाकिब ने तमीम को बचकाना भी कहा और कहा कि वह टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।
विज्ञापन

उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान

ICC ODI World Cup 2023: Bangladesh vs Afghanistan, Match details, Pitch  Report, Playing XI, Squad, Head-to-Head, and Live Streaming Details On  Cricketnmore

वहीं, विश्व कप में टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है जहां वह 15 मैचों में एकमात्र जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज कर पाया है। अफगानिस्तान उलटफेर करने में माहिर है। वनडे में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 15 बार आमने-सामने आई हैं।

इनमें से बांग्लादेश ने नौ और अफगानिस्तान ने छह मुकाबले जीते हैं। शनिवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच सुबह साढ़े 10 बजे से और दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।

बांग्लादेश की वनडे रैंकिंग: 08

BAN vs AFG Dream11 Prediction World Cup Bangladesh vs Afghanistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ताकत
बांग्लादेश टीम के पास शाकिब, तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, विकेटकीपर बल्लेबाज मशफिकुर रहीम, लिटन दास और ऑलराउंडर महमूदुल्लाह हैं जो दबाव की स्थिति में भी मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं। बांग्लादेश का सबसे मजबूत पक्ष भी उसके स्पिनर हैं। टीम के पास शाकिब, मेहदी हेसन मिराज, मेहदी हसन और नासुम अहमद जैसे स्पिनर हैं जो भारत की अनुकूल पिचों पर किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं। मुस्तफिजुर टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे।

कमजोरी
अफगानिस्तान के स्पिनर भी अच्छे हैं और उनके खिलाफ खेलना बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहेगा। टीम के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों कप्तान शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बीच मतभेद खुलकर सामने आए और टीम को इससे उबरना होगा।

टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंतो, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की वनडे रैंकिंग: 09

BAN vs AFG Dream11 Prediction World Cup Bangladesh vs Afghanistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
ताकत
हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई वाली टीम का स्पिन विभाग काफी मजबूत है। टीम के पास मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे बेहतरीन स्पिनर हैं। मुजीब को नई गेंद से गेंदबाजी का मौका भी मिल सकता है।

कमजोरी
अफगनिस्तान को बल्लेबाजी में अधिक निरंतरता लाने की जरूरत है। उसके बल्लेबाज लय में नहीं है। रहमत और गुरबाज से बड़े स्कोर की उम्मीद है।

टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

BAN vs AFG Dream11 Prediction World Cup Bangladesh vs Afghanistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश: तंजीद तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed