{"_id":"94baad6a-a767-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"amit-mishra-registers-hat-trick-as-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल-6 की दूसरी हैट्रिक अमित मिश्रा के नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल-6 की दूसरी हैट्रिक अमित मिश्रा के नाम
पुणे/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में कोलकाता के सुनील नरैन के बाद हैदराबाद के अमित मिश्रा ने हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिया है।
विज्ञापन
आईपीएल के 22वें मैच में हैदराबाद सनराइजर्स ने अमित मिश्रा की हैट्रिक की बदौलत पुणे वॉरियर्स पर रोमांचक जीत दर्ज की है।
अमित मिश्रा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
120 रनों के कमजोर लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की टीम 19 ओवर में ही आलआउट हो गई।
मैच के 19वें ओवर में अमित मिश्रा ने 4 विकेट झटक मैच को हैदराबाद की झोली में डाल दिया।
हैट्रिक के शिकार
19वां ओवर------------विकेट
विज्ञापन
18.2------------एजेलो मैथ्यूज (20)
18.4------------भुवनेश्वर कुमार (0)
18.5------------राहुल शर्मा (0)
18.6------------अशोक डिंडा (0)
आईपीएल में हैट्रिक लगाने वाले शूरवीर
1. लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2008)
2. अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स (2008)
3. मखाया एंटिनी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स (2008)
4. युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (2009)
5. रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम मुंबई इंडियंस (2009)
6. युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) बनाम डेक्कन चार्जर्स (2009)
7. प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर) बनाम राजस्थान रॉयल्स (2010)
8. अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2011)
9. अजित चंडिला (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पुणे वारियर्स (2012)
10 सुनील नारायन (कोलकाता नाइटराइडर्स) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2013)
11. अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पुणे वारियर्स (2013)