फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amelia Kerr The defeat in 2010 became the inspiration for New Zealand to win the World Cup

Amelia Kerr: '2010 में मिली हार न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप जीतने की प्रेरणा बनी', अमेलिया कर का बयान

Thu, 30 Jan 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Jan 2025 11:07 PM IST
सार

अमेलिया कर ने कहा- मैंने टीवी पर न्यूजीलैंड की महिला टीम को टी20 विश्व कप फाइनल हारते देखा। उसी समय मैने तय किया कि मैं भी न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलूंगी और एक दिन विश्व कप जीतूंगी।

विज्ञापन
Amelia Kerr The defeat in 2010 became the inspiration for New Zealand to win the World Cup
अमेलिया कर - फोटो : ICC

विस्तार

क्रिकेटरों के परिवार से ताल्लुक रखने वाली अमेलिया कर के लिए यूं तो डीएनए में ही क्रिकेट था लेकिन 2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड महिला टीम की आस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार ने उन्हें क्रिकेटर बनने और देश के लिए विश्व कप जीतने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


14 साल बाद उन्होंने न सिर्फ वह सपना पूरा किया बल्कि 2024 महिला टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के साथ 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' और फाइनल में 'प्लेयर आफ द मैच' रही। वह 2024 में शानदार प्रदर्शन के कारण आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर भी चुनी गई।
विज्ञापन

2010 में टीम की हार के बाद लिया फैसला
कर ने आईसीसी द्वारा चुनिंदा पत्रकारों के साथ कराए गए साक्षात्कार में कहा, मैं 11 या 12 साल की थी जब वेलिंगटन में हमारे तावा कॉलेज के लड़कों की टीम ने एक टूर्नामेंट जीता। मैं उस टीम में अकेली लड़की और कप्तान थी। इससे पहले मैंने टीवी पर न्यूजीलैंड की महिला टीम को टी20 विश्व कप फाइनल हारते देखा। उसी समय मैने तय किया कि मैं भी न्यूजीलैंड के लिये क्रिकेट खेलूंगी और एक दिन विश्व कप जीतूंगी।

24 वर्ष की इस लेग स्पिन हरफनमौला ने कहा, यह बहुत खास है। हम खिलाड़ी पुरस्कार के बारे में ज्यादा नहीं सोचते लेकिन पीछे मुड़कर देखूं तो टी20 विश्व कप की जीत जेहन में आती है। यह वाकई बहुत खास है।

'मेरा बचपन खेलते हुए बीता'
पिछले साल 18 टी20 मैचों में अमेलिया ने 29 विकेट लिए और 387 रन बनाए थे। उन्होंने आगे कहा, मेरा बचपन खेलते हुए बीता। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि दूसरे भी खेल। मैने लड़कों के साथ क्रिकेट खेली जिससे अपना खेल निखारने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

भावनाओं पर कैसे पाती हैं काबू?
यह पूछने पर कि मैदान पर तनाव के बीच वह शांतचित्त कैसे रहती हैं, उन्होंने इसका श्रेय अपनी परवरिश को दिया। कर ने कहा, मैं बचपन से ऐसी हूं और इसका श्रेय मेरे परिवार को जाता है। मेरे पिता ने मुझसे एक बार कहा था कि अगर वह मैदान पर आए और मैं आउट होने के बाद लौट रही हूं तो मेरे चेहरे से उन्हें यह पता नहीं चलना चाहिए कि मैंने शतक बनाया है या जीरो पर आउट हुई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed