फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ambrose says: Jaspreet Bumrah can take 400 wickets in Test

एम्ब्रोस बोले: बुमराह ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित, टेस्ट में चटका सकते हैं 400 विकेट    

Mon, 10 May 2021 07:39 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 10 May 2021 07:39 AM IST
सार

  • विंडीज दिग्गज ने कहा, भारतीय पेसरों में जसप्रीत जैसा कोई नहीं 
  • 83: विकेट ले चुके हैं अब तक 19 टेस्ट मैचों में भारतीय पेसर बुमराह

विज्ञापन
Ambrose says: Jaspreet Bumrah can take 400 wickets in Test
curtley ambrose

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अन्य गेंदबाजों से अलग हैं और अगर वह अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट चटका सकते हैं।

विज्ञापन


टेस्ट प्रारूप के 98 मैचों में 405 विकेट लेने वाले एम्ब्रोस ने कहा कि भारत के मौजूदा तेज गेंदबाजों में बुमराह ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने यूटृयूब पर एक शो में कहा, ‘भारत के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं। मैं बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं। वह असरदार हैं और मैं उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या यह 27 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने की क्षमता रखता है तो उन्होेंने कहा कि वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर लेंगे। वह गेंद को सीम और स्विंग कराते हैं। वह अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं। उन्हें फिटनेस पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


छोटे रनअप से शरीर पर खिंचाव 
एम्ब्रोस ने कहा कि बुमराह का शॉर्ट रनरअप होने से उनके शरीर में खिंचाव का ज्यादा खतरा रहता है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, आप तेज गेंदबाजी के बारे में जानते हैं। यह आमतौर पर लय के बारे में होता है। गेंद डालने से पहले एक अच्छी लय की जरूरत होती है। बुमराह का रनअप शॉर्ट हैं और साथ ही वह गेंद फेंकने से पहले दो या तीन बार जॉग करते हैं। इसका सीधा मतलब है कि उनके शरीर में थोड़ा खिंचाव पता है। इसलिए मेरा मानना है कि उनका लंबे समय तक फिट रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed