Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ambati Rayudu says phenomenal support for MS Dhoni from CSK fans has morphed into unhealthy obsession

IPL 2025: धोनी की लोकप्रियता से सीएसके को हो रहा है नुकसान? टीम के पूर्व खिलाड़ी बोले- खेल के लिए अच्छा नहीं

Fri, 28 Mar 2025 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। वह इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच साल का समय हो चुका है। 

विज्ञापन
Ambati Rayudu says phenomenal support for MS Dhoni from CSK fans has morphed into unhealthy obsession
धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस लंबे समय तक इंतजार करते हैं। लेकिन भारत और सीएसके के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू का मानना है कि धोनी के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी का आलम अब हानिकारक जुनून में बदलता जा रहा है जो किसी अन्य बल्लेबाज के लिए अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos

रायुडू बोले- दर्शक सिर्फ धोनी की बल्लेबाजी देखना चाहते हैं 
रायुडू ने कहा कि दर्शक सिर्फ अपने थाला को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। चेन्नई के इस पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि फैंस पहले धोनी का समर्थन करते हैं और सीएसके का। रायुडू का कहना है कि इससे भविष्य में टीम की ब्रांडिंग को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि टीम हमेशा एक खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती रही है। मालूम हो कि धोनी 43 साल की उम्र में आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: चेन्नई में स्पिन की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं कोहली? चेपॉक में अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रायुडू ने कहा, यह किसी नए बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है। दर्शकों का समर्थन अभूतपूर्व होता है लेकिन जब आप खेलने के लिए मैदान पर उतरते हो तब आपको पता चलता है कि यह समर्थन चेन्नई सुपर किंग्स से पहले महेंद्र सिंह धोनी के लिए है। यह बिल्कुल स्पष्ट है और सही भी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से टीम को इसी तरह से तैयार किया गया है। उन्हें थाला नाम सही दिया गया है और उन्होंने चेन्नई की तरफ से अपना प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने चेन्नई की टीम के लिए जो कुछ किया है उससे लोग उन्हें प्यार करते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल छोड़ी थी सीएसके की कमान
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था और वह पिछले साल उन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव भी किया था। धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया था। धोनी सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं और उन्हें मैच में 10-15 गेंद का ही सामना करने मिलता है। धोनी लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं करते हैं और इसलिए दर्शक उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब वह मैदान पर उतरते हैं तो दर्शक अति उत्साहित हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'हर गेंद को हिट करना चाहता था', आक्रामक बल्लेबाजी करने को लेकर आशुतोष शर्मा ने दिया बयान
 

रायुडू का कहना है कि ऐसा पिछले कुछ समय से हो रहा है और कुछ खिलाड़ियों को इसका अहसास भी है, लेकिन वे खुलकर इस बारे में नहीं बोल सकते। रायुडू ने कहा, अंदर ही अंदर कई खिलाड़ियों को इस बात का अहसास होता है कि दर्शक चाहते हैं कि वे आउट हो जाएं जिससे धोनी बल्लेबाजी के लिए आ सकें। हम भी उन्हें बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं, लेकिन  यह काफी अजीब है और ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि यह खेल के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed