फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashutosh Sharma spoke about his power-hitting skills after playing a match-winning knock against LSG

IPL 2025: 'हर गेंद को हिट करना चाहता था', आक्रामक बल्लेबाजी करने को लेकर आशुतोष शर्मा ने दिया बयान

Fri, 28 Mar 2025 04:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

दिल्ली के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी की थी और मैच विजयी पारी खेली थी। 

विज्ञापन
Ashutosh Sharma spoke about his power-hitting skills after playing a match-winning knock against LSG
आशुतोष शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने बताया कि वह मैदान पर स्पष्ट मानसिकता के साथ उतरते हैं जिससे उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करने में मदद मिलती है। आशुतोष ने आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में 31 गेंदों पर 66 रन बनाए जिसमें पांच चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। आशुतोष की तेज तर्रार पारी की मदद से ही दिल्ली ने यह रोमांचक मुकाबला एक विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

लखनऊ के खिलाफ दिखाया था दम 
लखनऊ के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत हुई थी। शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। आशुतोष अंत तक टिके रहे और मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। आशुतोष ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: चेन्नई में स्पिन की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं कोहली? चेपॉक में अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष ने कहा, मैंने काफी क्रिकेट खेला है, विशेषकर बल्लेबाजी की है। मैं बस इसका आनंद लेता हूं। जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं लंबे समय तक बेहतर बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं। मैं स्पिनरों के साथ अभ्यास करता हूं। मैं सिर्फ हर गेंद को हिट करने की कोशिश करता हूं क्योंकि मैच में जब मेरी बल्लेबाजी आती है तो ऐसी स्थिति होती है कि मैं सिर्फ बड़े शॉट लगाने की ही सोचता हूं। आपको बस पूरी ताकत के साथ शॉट खेलना होता है और मैंने भी ऐसा ही किया। 
विज्ञापन

पीटरसन के खिलाफ चर्चा पर क्या बोले आशुतोष?
आशुतोष ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर केविन पीटरसन के साथ अपनी बातचीत के बारे में बात की। मैच विजयी पारी के बाद आशुतोष ने पीटरसन की तरह इशारा भी किया था। आशुतोष ने कहा, हां, मैं उनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करता हूं और नेट सत्र के दौरान जब भी वह कुछ शेयर करते हैं तो यह अच्छा लगता है क्योंकि वह काफी महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी खेला है। अगर वह अपना अनुभव साझा करते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है। अपने विचार साझा करना और उनसे कोई भी सवाल करना सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed