फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास लेने के बाद अब सामने आया अंबाती रायुडू का ईमेल, विराट और धोनी का भी जिक्र

Wed, 03 Jul 2019 09:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Ambati Rayudu retires: Here is what he wrote to BCCI
अंबाती रायुडू

टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि रायुडू ने बीसीसीआई को संन्यास के लिए लिए पत्र लिखा है।

Ambati Rayudu retires: Here is what he wrote to BCCI
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

माना जा रहा है कि वह चोटिल शिखर धवन और विजय शंकर के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद खुद को टीम में न शामिल किए जाने को लेकर खफा थे। माना ये भी जा रहा है कि अंबाती रायुडू को 3डी चश्मे को लेकर किया गया ट्वीट भारी पड़ गया। दरअसल, मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर को टीम में चुनते हुए उन्हें 3डी खिलाड़ी बताया था।

Ambati Rayudu retires: Here is what he wrote to BCCI
अंबाती रायुडू

अंबाती रायुडू ने बीसीसीआई को लिखे अपने संन्यास के ई-मेल में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आभार जताया है। उन्होंने देश के लिए खेलने को बेहद सम्मान की बात बताया। साथ ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजियों का भी धन्यवाद किया। आइए जानते हैं, अंबाती रायुडू ने बीसीसीआई को जो ई-मेल किया है, उसमें क्या लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambati Rayudu retires: Here is what he wrote to BCCI
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई

मैं आपकी जानकारी में ये बात लाना चाहता हूं कि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। मैं बीसीसीआई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, विदर्भ और बड़ौदा राज्य संघों को अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। साथ ही मैं अपनी दोनों आईपीएल फ्रेंचाइजियों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को भी इतना समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और गर्व की बात रही।

विज्ञापन
Ambati Rayudu retires: Here is what he wrote to BCCI
विराट कोहली-एम एस धोनी - फोटो : social Media

मैं उन कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी औ रोहित शर्मा का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिनकी अगुआई में मुझे खेलने का मौका मिला, खासकर विराट कोहली का जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मुझ पर हमेशा भरोसा जताया। पिछले 25 साल में अलग-अलग स्तर पर खेलते हुए सामने आने वाले उतार-चढ़ाव से सबक लेते हुए बीता ये एक शानदार सफर रहा। अंत में मैं अपने परिवार और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस सफर के हर कदम पर मेरे साथ रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed