{"_id":"5c3b07b0bdec2273396b9881","slug":"ambati-rayudu-has-been-reported-with-a-suspect-bowling-action-during-the-first-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाति रायुडू फिर मुश्किलों में पड़े, इस बार गेंदबाजी एक्शन को लेकर ICC ने घेरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंबाति रायुडू फिर मुश्किलों में पड़े, इस बार गेंदबाजी एक्शन को लेकर ICC ने घेरा
Sun, 13 Jan 2019 03:11 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
ambati rayudu
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू के खिलाफ संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत हुई है। बता दें कि इस मुकाबले में रायुडू ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
अंबाती रायडू के खिलाफ ये शिकायत 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हुई। मैच की आधिकारिक रिपोर्ट इंडिया मैनेजमेंट को सौंपते हुए रायडू के गेंदाबाजी एक्शन को लेकर चिंता जताई गई है।
विज्ञापन
आईसीसी की प्रक्रिया के तहत अब रायडू के बॉलिंग एक्शन पर नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं 14 दिन के अंदर रायडू को अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर टेस्टिंग का सामना करना होगा। हालांकि रिपोर्ट का नतीजा आने तक रायडू को गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
ICC: Rayudu’s bowling action will be scrutinised further, relating to suspected illegal bowling actions reported in Tests, ODIs and T20Is. He's required to undergo testing within 14 days. Rayudu is permitted to continue bowling in international cricket until the results are out. pic.twitter.com/L6XqzoTeHZ
— ANI (@ANI) January 13, 2019