{"_id":"65684491ea5d534cc800aae7","slug":"amar-ujala-samvad-2023-why-did-suresh-raina-leave-ipl-and-csk-irfan-pathan-said-if-i-were-in-dhoni-s-place-2023-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samvad 2023: सुरेश रैना ने क्यों छोड़ा IPL और CSK का साथ? इरफान पठान बोले- मैं अगर धोनी की जगह होता तो...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Samvad 2023: सुरेश रैना ने क्यों छोड़ा IPL और CSK का साथ? इरफान पठान बोले- मैं अगर धोनी की जगह होता तो...
Thu, 30 Nov 2023 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:45 PM IST
सार
रैना से अमर उजाला ने कहा कि आपके लिए पाठकों ने सवाल पूछा है कि आपने चेन्नई की टीम अचानक क्यों छोड़ दी? इसके जवाब में रैना भावुक हो गए। वहीं, पठान ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद 2023 में सुरेश रैना और इरफान पठान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आने के साथ ही आईपीएल 2024 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होना है। इसको लेकर भी खूब बातचीत हो रही है कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा। इस बीच गुरुवार को अमर उजाला संवाद 2023 जम्मू-कश्मीर संस्करण में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर्स इरफान पठान और सुरेश रैना से भी आईपीएल से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। रैना से जब पूछा गया कि उन्होंने अचानक से आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स से दूरी क्यों बनाई? इसके जवाब में रैना भावुक हो गए। वहीं, इरफान पठान ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, रैना से अमर उजाला ने कहा कि आपके लिए पाठकों ने सवाल पूछा है कि आपने चेन्नई की टीम अचानक क्यों छोड़ दी? इसके जवाब में रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा- धोनी भाई से पूछ लो, वो बताएंगे। इसके बाद वह हंसने लगे। दरअसल, 2022 में मेगा ऑक्शन होना था। उससे पहले किसी टीम को चार खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की इजाजत थी। धोनी की टीम ने रैना को रिलीज कर दिया था। साथ ही मेगा ऑक्शन में जब रैना उतरे तो उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। इससे दुखी हो कर रैना ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था। अब वह कमेंट्री करते हुए दिख जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैना ने क्यों छोड़ा सीएसके का साथ? यहां जानें
रैना ने अमर उजाला संवाद में कहा- मैंने सीएसके या आईपीएल का साथ छोड़ा नहीं है। मैं जब देश के लिए खेल रहा था, तब मुझे लगा कि मैंने माता-पिता या परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाला। मैंने आईपीएल खेला, फिर मोटिवेशन नहीं मिल पा रहा था। देश के लिए खेलना अलग बात थी। खानी तो दाल-रोटी है, सब यहीं रह जाना है। इसके बाद पठान ने रैना की बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह अगर सीएसके मैनेजमेंट में होते तो रैना को कभी रिलीज नहीं करते।
पठान ने सीएसके को लेकर क्या कहा?
पठान ने कहा- धोनी हमारे अच्छे दोस्त हैं। हमारी सोच अलग हो सकती है, लेकिन दोस्ती कमाल की है। मैं चेन्नई के खेमे में होता, धोनी की जगह फैसले लेने वाली स्थिति में होता तो मैं सुरेश रैना को कभी नहीं छोड़ता। ये सिर्फ मिस्टर सीएसके नहीं, मिस्टर आईपीएल हैं। इसकी कुछ वजहें हैं। इन्होंने बड़े मैच जिताए हैं। इन्होंने कभी दबाव नहीं बढ़ने दिया।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने छह सितंबर 2022 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया था। अब रैना आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलते हुए भी नहीं दिखेंगे। रैना ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। इसी वजह से आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (फरवरी 2022 में हुआ था) में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता था। हालांकि, बाद में उनका फॉर्म खराब हुआ और इस टूर्नामेंट में भी रैना संघर्ष करते नजर आए।
धोनी के साथ संन्यास को लेकर मजेदार कहानी बताई
सुरेश रैना ने अपने पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके पीछे रैना ने कई कारण बताए थे। उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा था- हमने पहले ही 15 अगस्त के दिन रिटायर होने का प्लान बनाया था। धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और मेरी 3 है। इसे मिलाकर 73 बनाते हैं। 15 अगस्त, 2020 को भारत ने आजादी के 73 साल पूरे किए। इसलिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था।
रैना ने कहा था- धोनी ने अपने करियर की शुरुआत 23 दिसंबर (2004) को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में की थी, जबकि मैंने अपना डेब्यू 30 जुलाई (2005) को श्रीलंका के खिलाफ किया था। हम दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग एक साथ शुरुआत की, सीएसके में साथ रहे और इसलिए अब हम एक साथ रिटायर हुए।
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मुकाबले खेले। टेस्ट में रैना के नाम एक शतक के साथ 768 रन हैं। 226 वनडे मैचों में रैना ने पांच शतक की मदद से 5615 रन बनाए। वहीं, 78 टी-20 मुकाबलों में रैना ने भारत के लिए 1604 रन बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल है। रैना तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं।
रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मुकाबले खेले। टेस्ट में रैना के नाम एक शतक के साथ 768 रन हैं। 226 वनडे मैचों में रैना ने पांच शतक की मदद से 5615 रन बनाए। वहीं, 78 टी-20 मुकाबलों में रैना ने भारत के लिए 1604 रन बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल है। रैना तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं।
आईपीएल में रैना के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड
सुरेश रैना के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन (714) प्लेऑफ और फाइनल मैच को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के (40) सबसे ज्यादा चौके (51) सबसे ज्यादा अर्धशतक (7) सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद) और पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर (87 रन) भी बनाया है। वे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
सुरेश रैना के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन (714) प्लेऑफ और फाइनल मैच को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के (40) सबसे ज्यादा चौके (51) सबसे ज्यादा अर्धशतक (7) सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद) और पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर (87 रन) भी बनाया है। वे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।