फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   allegations against my husband are false says ajit chandila's wife

'मेरे पति चंदीला को राजनीति करने वालों ने फंसाया'

Thu, 16 May 2013 07:13 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
फरीदाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
allegations against my husband are false says ajit chandila's wife

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला का उनके परिजन खुलकर बचाव कर रहे हैं। अजीत चंदीला की पत्नी सरिता ने कहा कि उनके पति को खेल की राजनीति करने वाले लोगों ने फंसाया है।

विज्ञापन


सरिता ने बताया कि बुधवार रात को मुंबई व राजस्थान के बीच मैच खत्म होने के बाद उनकी अजीत से बात हुई थी। उस समय अजीत ने इस बारे में कोई बात नहीं की थी, लेकिन सुबह न्यूज चैनल के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि उनके साथ ऐसा हो गया है।
विज्ञापन


सरिता का कहना है कि उनके पति लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बात से कुछ लोगों को जलन होने लगी है, जिसके चलते साजिश करके अजीत को फंसा दिया गया। अजीत की मां वीरवती ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जांच में अजीत बेकसूर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई को नहीं दी कोई सूचना
अजीत के बडे़ भाई सुभाष चंदीला कैंसर से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अजीत के परिवार वालों ने सुभाष को इस मामले में कुछ नहीं बताया है। परिवार वालों का कहना है कि अजीत मामले से रिहा हो जाएंगे, उसके बाद ही उन्हें जानकारी दी जाएगी।

कोच भी हैरान, कैसे हुआ ये सब
अजीत का नाम स्पॉट फिक्सिंग में जुड़ने पर उनके कोच राजकुमार शर्मा भी हैरान हैं। राजकुमार ने अजीत को बचपन से कोचिंग दी है। जब इस पूरे मामले पर राजकुमार शर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने हैरान होकर कहा कि वह खुद मामले को लेकर परेशान हैं कि अजीत के साथ यह सब कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु कभी भी अपने शिष्य को इस तरह की शिक्षा नहीं देता है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन दोषी है। वहीं, इस बारे में जब जिला खेल अधिकारी आईपीएस लांबा से पूछा गया, तो उन्होंने क हा कि अजीत कौन है।

दोषी पाए गए तो लग जाएगा बैन
खेल विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अजीत चंदीला स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर जीवन भर क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लग सकता है। वह केवल उन्हीं क्लब में क्रिकेट खेल सकेंगे, जिनका बीसीसीआई या किसी राज्य के क्रिकेट बोर्ड से संबंध न हो। फरीदाबाद में क्रिकेट के चयनकर्ता रजत भाटिया का कहना है कि इस मामले के बाद इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों का कैरियर दांव पर लग गया है।


हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया
अजीत चंदीला का चयन आईपीएल-4 में दिल्ली डेयरडेविल्स में हुआ था। पहले साल तो चंदीला को टीम में अधिक मौका नहीं दिया गया, जिसके कारण वह कोई कमाल नहीं कर सके, लेकिन आईपीएल-5 में चंदीला ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया। आईपीएल-5 में हैट्रिक लेने वाले चंदीला पहले गेंदबाज थे। वहीं हरियाणा टीम की तरफ से भी चंदीला ने रणजी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed