फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alex Hales response to England teammate Sam Billings on Deepti Sharma run-out Mankading incident

Mankading: इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ने मांकडिंग को बताया गलत तो उन्हीं के देश के इस खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब

Sun, 25 Sep 2022 06:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Sep 2022 06:13 PM IST
सार

कुछ क्रिकेटर्स दीप्ति के मांकडिंग करने के फैसले को सही बताया, वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी इसे गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह खेल भावना के विपरीत है। हालांकि, दुनियाभर से दीप्ति को समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
Alex Hales response to England teammate Sam Billings on Deepti Sharma run-out Mankading incident
एलेक्स हेल्स (बाएं) और सैम बिलिंग्स (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सूझबूझ से जीत दिलाई। उन्होंने गेम अवेयरनेस दिखाते हुए इंग्लैंड की चार्लोट डीन को मांकडिंग किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। लाॉर्ड्स में जीत के साथ भारतीय टीम ने इंग्लैंड का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
विज्ञापन

इस मैच के बाद दुनिया को चर्चा करने के लिए एक विषय मिल गया। कुछ क्रिकेटर्स दीप्ति के मांकडिंग करने के फैसले को सही बताया, वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी इसे गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह खेल भावना के विपरीत है। हालांकि, दुनियाभर से दीप्ति को समर्थन मिल रहा है।
IND W vs ENG W: Deepti Sharma reminds Ashwin, Mankading the batter,  creating a hindrance in
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीप्ति की आलोचना की। उन्होंने लिखा- निश्चित रूप से ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसने क्रिकेट खेला हो और सोचता हो कि यह स्वीकार्य है? यह क्रिकेट नहीं है। इस पर उन्हीं के देश के एक खिलाड़ी ने बिलिंग्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

एलेक्स हेल्स ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ चल रही सीरीज के दौरान इंग्लैंड की टी20 टीम में वापसी की है। उन्होंने बिलिंग्स को जवाब देते हुए लिखा कि जब तक कि गेंदबाज गेंद को रिलीज नहीं करता तब तक बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर रहना मुश्किल नहीं है। हेल्स ने लिखा- नॉन स्ट्राइकर के लिए तब तक क्रीज पर टिके रहना मुश्किल नहीं होना चाहिए, जब तक कि गेंद हाथ से न छूट जाए।

ENG vs IND: Stuart Broad, Jimmy Anderson lead outcry after Deepti Sharma  run out Charlie Dean in 3rd ODI - Sports News

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी अपने मूल ट्वीट पर बिलिंग्स का पक्ष लिया। उन्होंने लिखा- स्पॉट ऑन। गेंदबाज का गेंद फेंकने का कोई इरादा नहीं है। यह घटना 44वें ओवर की है, जब इंग्लैंड को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। डीन और फ्रेया डेविस की अंतिम विकेट की जोड़ी ने 35 रनों की साझेदारी कर ली थी।

हालांकि, दीप्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए डीन को रनआउट किया। आईसीसी ने हाल ही में मांकडिंग को क्रिकेट के नियम के रूप में स्वीकार किया था। इस सीरीज के खत्म होने के साथ ही भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का करियर भी समाप्त हो गया। उन्होंने अपने आखिरी मैच में 10 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed