{"_id":"5ed143b73913aa694109e478","slug":"alex-hales-and-liam-plunkett-are-not-in-the-team-of-55-england-players-for-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में ये 55 इंग्लिश क्रिकेटर्स करेंगे अभ्यास, सूची में हेल्स-प्लंकेट का नाम नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना काल में ये 55 इंग्लिश क्रिकेटर्स करेंगे अभ्यास, सूची में हेल्स-प्लंकेट का नाम नहीं
Fri, 29 May 2020 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 29 May 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
एलेक्स हेल्स
- फोटो : file
इंग्लैंड ने शुक्रवार को 55 खिलाड़ियों के ट्रेनिंग ग्रुप की घोषणा की जिसमें एलेक्स हेल्स और विश्व कप विजेता लियाम प्लंकेट को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण घरेलू सत्र शुरू होने में विलंब हुआ और यह कम से कम जुलाई तक शुरू नहीं होगा। टीम को वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्ण टेस्ट और सीमित ओवर की श्रृंखलाएं खेलनी हैं जिसकी तैयारी के लिए उसने इस ग्रुप में 14 'अनकैप्ड' खिलाड़ियों को भी चुना है।
विज्ञापन
डेविड विली को भी इसमें दल में शामिल किया गया है जो विश्व कप से पहले जोफ्रा आर्चर को वनडे टीम में स्थान गंवा बैठे थे जिसके बाद इंग्लैंड ने पिछले साल पहली बार विश्व कप अपने नाम किया था।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट दर्शकों की अनुपस्थिति में बंद स्टेडियम में जैविक रूप से सुरक्षित स्टेडियमों में खेले जायेंगे। यह ग्रुप एक स्थल पर ट्रेनिंग नहीं करेगा बल्कि कई काउंटी स्थलों पर व्यक्तिगत सत्र कराए जाएंगे जैसा पिछले हफ्ते गेंदबाजों के साथ नेट में अभ्यास शुरू किया गया था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट ने कोच क्रिस सिल्वरवुड और चयनकर्ताओं को यह सूची बनाने में मदद की।
बोबाट ने कहा, 'खिलाड़ियों को ट्रेनिंग पर वापस लौटते हुए देखना सचमुच शानदार है और इसके लिए कईयों द्वारा काफी सारा काम किया गया है।'
नॉटिंघमशर के सलामी बल्लेबाज हेल्स को प्रतिबंधित पदार्थों की जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद पिछले साल विश्व कप से तुरंत पहले बाहर कर दिया था। इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन ने बुधवार को कहा था कि हेल्स को टीम का विश्वास हासिल करने में अभी और समय लगेगा।
वहीं 35 साल के तेज गेंदबाज प्लंकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय विश्व कप फाइनल में तीन विकेट चटकाने के बाद इंग्लैंड के लिये नहीं खेले हैं।