फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alastair Cook will be the most dangerous player for team india says nehra

पूर्व क्रिकेटर अशीष नेहरा बोले, 'टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा यह इंग्लिश बल्लेबाज'

Sun, 29 Jul 2018 04:13 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Alastair Cook will be the most dangerous player for team india says nehra
test team india

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट बर्मिंघम में खेला जाएगा, जिसके शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। वहीं सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के पूर्व दिग्ग्ज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ये भविश्यवाणी की है कि टेस्ट में इंग्लैंड के एलिस्टर कुक भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनेंगे।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान आशीष नेहरा ने कहा एलिस्टर कुक काफी बड़े खिलाड़ी हैं और इस वक्त वो अपनी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। बता दें कि एलिस्टर कुक ने इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयन्स की तरफ से खेलते हुए 180 रन की शानदार पारी खेली थी। नेहरा का कहना है कि अगर टीम इंडिया के गेंदबाज इस खिलाड़ी को बांधने में कामयाब हो गए तो जीत उनकी मुट्ठी से ज्यादा दूर नहीं रहेगी।
विज्ञापन


इन दो देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक के नाम दर्ज है। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच जीते हैं। कुक की अगुआई में इंग्लैंड ने भारत को उसी के घर में 2012 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2014 से लेकर अब तक 35 टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाल चुके कोहली ने 21 मैच जीते जबकि 5 में उसे हार मिली। टीम के 9 मैच ड्रॉ रहे। इस तरह यदि भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की बात की जाए तो विराट सौरव गांगुली (21 जीत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed