{"_id":"715b61ba-5e7a-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"alastair-cook-wary-of-world-class-india-in-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुक को दूसरे वनडे में भारत के पलटवार की चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुक को दूसरे वनडे में भारत के पलटवार की चिंता
कोच्चि/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा है कि दूसरे वनडे में वह विश्व स्तरीय भारतीय टीम को हलके में नहीं ले सकते। कुक ने कहा कि इंग्लैंड को वनडे सीरीज जीतने के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा होता है। यह अहम मैच था लेकिन अब हमें अगले मैच पर ध्यान देना है। उम्मीद है कि हम जीत की लय कायम रख सकेंगे और अगले मैच भी जीतेंगे।
विज्ञापन
कुक ने कहा कि भारतीय टीम विश्व स्तरीय है और आंकड़े बताते हैं कि यहां जीतना कितना मुश्किल होता है लेकिन हम इसके लिये तैयार हैं। हम यह मैच और सीरीज जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन