{"_id":"68d4312882fd772434092bb6","slug":"akshay-wadkar-named-captain-of-ranji-trophy-champions-vidarbha-for-the-irani-cup-clash-against-rest-of-india-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irani Trophy: ईरानी कप में विदर्भ की कमान संभालेंगे अक्षय वाडकर, शेष भारत से होना है मैच; यश उपकप्तान नियुक्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Irani Trophy: ईरानी कप में विदर्भ की कमान संभालेंगे अक्षय वाडकर, शेष भारत से होना है मैच; यश उपकप्तान नियुक्त
Wed, 24 Sep 2025 11:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:28 PM IST
सार
विदर्भ क्रिकट संघ की सीनियर चयन समिति ने बुधवार को बैठक की और यश राठौड़ को उपकप्तान नियुक्त किया। चयन समिति में सुधीर वानखेड़े, पी. विवेक और जयेश डोंगाओकर शामिल हैं।
विज्ञापन
अक्षय वाडकर
- फोटो : X
विस्तार
विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर को शेष भारत के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए बुधवार को रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ का कप्तान नियुक्त किया गया। शेष भारत और विदर्भ के बीच नागपुर में एक अक्तूबर से मुकाबला होना है। विदर्भ की नजरें 2017-18 और 2018-19 सत्र के बाद तीसरी बार ईरानी कप जीतने पर टिकी होंगी। शेष भारत ने 29 बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।
विदर्भ क्रिकट संघ की सीनियर चयन समिति ने बुधवार को बैठक की और यश राठौड़ को उपकप्तान नियुक्त किया। चयन समिति में सुधीर वानखेड़े, पी. विवेक और जयेश डोंगाओकर शामिल हैं। राठौड़ 2024-25 रणजी ट्रॉफी सत्र के दौरान 960 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वाडकर ने 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.82 की औसत से 11 शतक सहित 3906 रन बनाए हैं। पिछले सत्र में विदर्भ को रणजी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले उस्मान गनी टीम के कोच होंगे।
विदर्भ की टीम:
अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), यश राठौड़, अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, दानिश मालेवार, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाडे, यश ठाकुर, नचिकेत भुटे, दर्शन नालकंडेय, आदित्य ठाकरे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, शिवम देशमुख, प्रफुल्ल हिंगे और ध्रुव शौरी।