फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   akila dhananjay is not happy with his magical performance

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनने वाले अकिला धनंजय बहुत निराश हैं

Fri, 25 Aug 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 25 Aug 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
akila dhananjay is not happy with his magical performance
अकिला धनंजय
श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अकिला धनंजय ने गुरुवार को टीम इंडिया के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई, लेकिन साथ ही कहा कि अगर उनके प्रयासों से टीम को जीत मिलती तो उनको ज्यादा खुशी होती। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाफ पल्लेकली स्टेडियम में 54 रन देकर 6 विकेट लेने वाले धनंजय ने कहा, 'अगर टीम को जीत मिलती तो हमें ज्यादा खुशी मिलती। मैं इस समय बहुत निराश हूं। मैं खुश होता अगर हम जीत जाते।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जादुई स्पिनर अकिला धनंजय हैं कारपेंटर के बेटे, जानिए उनसे जुड़ी और बातें 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहस्यमयी स्पिनर ने 21 गेंदों के भीतर सिर्फ 11 रन खर्च करके 6 विकेट लिए थे। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में तीन विकेट चटकाए थे। धनंजय ने चार विकेट तो गूगली पर लिए, जिसे भारतीय बल्लेबाज समझ भी नहीं पाए। धनंजय ने कहा, 'मैं ऑफस्पिन करता हूं। मेरे लिए विकेट लेने वाली गेंदे लेग स्पिन और गूगली हैं। मैंने काफी ऑफस्पिन भी की, लेकिन स्पिन कोच से चर्चा के बाद मैंने मिश्रण करना शुरू किए।'

धोनी और भुवी पर विश्वास कर बैठे धनंजय

akila dhananjay is not happy with his magical performance
अकिला धनंजय अपनी पत्नी के साथ
धनंजय ने आगे कहा, 'मुझे एहसास हुआ कि ऑफस्पिन से ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। इसलिए मैंने ज्यादा मिश्रण करना शुरू किए। हमने टीम इंडिया को बड़ा लक्ष्य भी नहीं दिया था, इसलिए जल्दी-जल्दी विकेट निकालना जरुरी था। मैंने कई मिश्रण किए और सफल रहा।'

ये भी पढ़ें : श्रीलंका को करारा झटका, कप्तान उपुल थरंगा पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध

श्रीलंका को इस मैच में तीन विकेट से शिकस्त झेलना पड़ी। धनंजय को आठ ओवर के बाद गेंदबाजी स्पेल से हटा लिया गया, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने का मौका मिल गया। इस पर अकिला ने कहा, 'वो सेट हो चुके थे, इसलिए मुझे लगा कि कोई और उनकी साझेदारी को तोड़ सकता है। हम मैच जीतना चाहते थे। मगर भुवी और धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed