{"_id":"5b5376b94f1c1bc6508b61b2","slug":"akila-dananjaya-stops-south-africa-by-124-sri-lanka-lead-by-365-runs-with-7-wickets-remaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिनर धनंजय ने द.अफ्रीका को 124 पर समेटा, श्रीलंका ने बनाई 365 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पिनर धनंजय ने द.अफ्रीका को 124 पर समेटा, श्रीलंका ने बनाई 365 रन की बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई स्पिनर अकीला धनंजय (5/52) की फिरकी के आगे दक्षिण अफ्रीका की दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 34.5 ओवरों में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। करुणारत्ने 59 और एंजेलो मैथ्यूज 12 रन पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
मेजबान टीम की बढ़त 365 रन की हो गई है जबकि सात विकेट शेष हैं। मेहमान टीम पर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। अकीला (43*) ने रंगना हेराथ (35) के साथ अंतिम विकेट पर 74 रन भी जोड़े।
विज्ञापन
अंतिम विकेट केशव महाराज को मिला जिन्होंने 129 रन पर नौ विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। धनंजय के पांच विकेट के अलावा दिलरुवान परेरा (4/40) और रंगना हेराथ (1/32) ने विकेट बांटे। श्रीलंकाई कप्तान सुरंगा लकमल को तो गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन