स्मिथ-वॉर्नर से भी बुरा फंसा यह भारतीय क्रिकेटर, मिली इतनी बड़ी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत में इन दिनों 'सस्पेंशन' और 'बैन' शब्द सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें खिलाड़ियों को प्रतिबंधित और निंलंबित किया गया है। फिर चाहे इसमें जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ी ही क्यों न हों। इन मामलों में हुई कड़ी कार्रवाई भविष्य में अन्य खिलाड़ियों के लिए सबक बनी है।
ऐसा ही एक मामला भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट से भी सामने आया है। गुरुवार को अख्तर शेख नाम के एक क्रिकेटर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की मैनेजिंग कमेटी ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। शेख अख्तर को साल 2017 में हुई राजस्थान की रजवाड़ा क्रिकेट लीग में नाम बदलकर खेलने के जुर्म में दोषी पाया गया है।
प्रबंधक कमेटी का फैसला आने के बाद दोषी खिलाड़ी एमसीए के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब यह खिलाड़ी मुंबई लीग में मुंबई नॉर्थ पैंथर्स का प्रतिनिधित्व कर रहा था। सजा मुकर्रर होने तक यह खिलाड़ी टूर्नामेंट के दो मैच भी खेल चुका था। इससे पहले अख्तर नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से डॉ. एचडी कांगा क्रिकेट लीग में भी खेले थे।
बता दें कि पहली बार होने वाली मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को इस लीग का मेंटर नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हैं, जिसमें शहर के तमाम युवा क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं।