{"_id":"4a2a8b92-987d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"ajmal-may-have-to-operation-of-hernia","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्निया का ऑपरेशन कराना पड़ सकता है अजमल को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हर्निया का ऑपरेशन कराना पड़ सकता है अजमल को
लाहौर/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल को मई में स्कॉटलैंड में वन-डे सीरीज से पहले हर्निया का आपरेशन करवाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अजमल ने कहा, ‘जनवरी में दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद से ही मेरे पेट में तेज दर्द हो रहा था। मैंने हाल में विशेषज्ञों से जांच कराई और उन्होंने बताया कि मुझे हर्निया हो सकता है, जिसका ऑपरेशन करवाने की जरूरत पड़ेगी।' यही वजह है कि वह लाहौर में चल रही राष्ट्रीय सुपर आठ टी-20 चैंपियनशिप में फैसलाबाद वोल्व्स की तरफ से नहीं खेल रहे हैं।
अजमल ने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं और निश्चित तौर पर अपने क्रिकेट का लुत्फ नहीं उठा रहा हूं। मेरा मनोबल गिरा हुआ है। अगले सप्ताह मेरी गहन जांच होगी, जिससे यह पता चलेगा कि मुझे ऑपरेशन की जरूरत है या नहीं। अभी मैं दवाइयां ले रहा हूं।’
विज्ञापन