फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajit Chandila was to do spot fixing in another IPL match, say Delhi Police

बुकीज ने अंडरवर्ल्ड से धमकाया था श्रीसंत को

Thu, 23 May 2013 02:00 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा Updated Thu, 23 May 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ajit Chandila was to do spot fixing in another IPL match, say Delhi Police

देश भर में फैले बुकी आईपीएल-5 में भी फिक्सिंग करवाना चाहते थे। बुकीज खासकर सुनील भाटिया चंदीला से कई मैचों में फिक्सिंग करवाना चाहता था।

विज्ञापन


सुनील ने आईपीएल-5 में चंदीला को स्पॉट फिक्सिंग के लिए 12 लाख रुपये एडवांस में दिए थे।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आईपीएल-5 में अजीत ने तीन-चार मैच ही खेले थे, इस कारण वह स्पॉट फिक्सिंग नहीं कर पाया। यह खुलासा बुकी सुनील भाटिया ने किया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस यह देख रही है कि सुनील ने 12 लाख रुपये चंदीला से वापस लिए या नहीं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या वाकई में आईपीएल-5 में स्पॉट फिक्सिंग नहीं हुई और हुई तो कितने मैच में स्पॉट फिक्सिंग हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीसंत ने मोहाली में बुकी के वायदे को पूरा नहीं किया था। उसे अपने ओवर में 14 रन देने थे, मगर वह 13 रन ही दे पाया था।


अपने वायदे को पूरा करने के लिए श्रीसंत ने नो बॉल फेंकी थी, जिसे अंपायर ने नहीं देखा था। एक ओवर में 14 रन नहीं मिलने से बुकी नाराज हो गए थे।

अगले मैच के लिए बुकी ने जब श्रीसंत से फिक्सिंग करवाने के लिए जीजू जनार्दन से संपर्क किया तो उसने फिक्सिंग के लिए दोगुनी रकम 80 लाख रुपये मांगे थे। इस पर बुकी ज्यादा नाराज हो गए थे।

इसके बाद सभी बुकीज ने आपस में बात की और श्रीसंत व जीजू जनार्दन को धमकाने की ठानी। बताया जा रहा है कि श्रीसंत व जीजू को अंडरवर्ल्ड से धमकियां दिलवाई थीं।

धमकी देते वक्त कहा गया था कि अगले मैच में उसे फिक्सिंग का वायदा पूरा करना है। इसके बाद श्रीसंत व जीजू बहुत ज्यादा डर गए थे।

गौरतलब है कि अगले मैच के लिए फिक्सिंग की जाती उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने श्रीसंत व जीजू जनार्दन को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed