{"_id":"61fd45ea9fd8da3bae678ab7","slug":"ajit-agarkar-on-rohit-sharma-fitness-says-challenge-for-rohit-sharma-is-to-stay-fit-and-play-everything-till-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा पर कसा तंज, फिटनेस को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा पर कसा तंज, फिटनेस को लेकर कही ये बात
Fri, 04 Feb 2022 08:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:57 PM IST
सार
पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद रोहित चोटिल हो गए थे। इस वजह से वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए थे। अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया को टेस्ट में 2-1 और वनडे में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने फिटनेस को लेकर रोहित शर्मा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भारत के नए वनडे और टी-20 कप्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिट रहने की है। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद रोहित चोटिल हो गए थे। इस वजह से वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए थे। अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया को टेस्ट में 2-1 और वनडे में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वनडे सीरीज में रोहित की जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे थे।
भारत को दो साल में दो विश्व कप खेलने हैं
रोहित को विराट कोहली को हटाकर कप्तान बनाया गया है। अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा- मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सिमित ओवरों के लिए एक कप्तान बनाकर सही काम किया है। अब रोहित इस मौके को भुना सकते हैं और उनके पास पूरी क्षमता है। रोहित इस साल टी-20 विश्व कप और अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अगरकर ने रोहित को लेकर कही ये बात
अगरकर ने कहा है कि रोहित को अब से लेकर विश्व कप होने तक टीम के साथ ही रहना चाहिए और सारे मैच खेलने चाहिए। उन्होंने कहा- रोहित के पास फिलहाल सबसे बड़ा चैलेंज फिट रहना और यहां से सभी मैच खेलना है। कम से कम विश्व कप तक तो उन्हें सभी मैच खेलने ही चाहिए।
विज्ञापन
रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करते दिखेंगे
अगरकर ने कहा- 'ऐसा इसलिए क्योंकि खिलाड़ी अपने कप्तान को मैच में चाहते ही हैं। यही विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी की मजबूती थी। उन्होंने शायद ही कोई मैच मिस किया हो। दोनों काफी फिट थे।' रोहित के साथ हमेशा से हैम्स्ट्रिंग की समस्या रही है। हालांकि, अब वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम को लीड करते दिखेंगे।