फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajit Agarkar applies for India selector role, could replace MSK Prasad
WI Inning
173/3 (13.4 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 79(34)*
Shai Hope 63 (32)
WI need 77 runs in 38 remaining balls

क्या अजीत अगरकर लेंगे एमएसके प्रसाद की जगह, बन सकते हैं मुख्य चयनकर्ता

Fri, 24 Jan 2020 07:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 Jan 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Ajit Agarkar applies for India selector role, could replace MSK Prasad
अजीत अगरकर

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने की दौड़ में शामिल हो गए और वह चयनसमिति के अध्यक्ष भी बन सकते हैं। मुंबई की सीनियर चयनसमिति के पूर्व अध्यक्ष अगरकर राष्ट्रीय चयनसमिति का अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं क्योंकि नए संविधान में क्षेत्रीय प्रणाली का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की थी और ऐसे में अगरकर सबसे बड़ा नाम उबरकर सामने आया है जिन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल मिलाकर 349 विकेट लिए हैं। वन-डे में उनके नाम पर 288 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'अजीत का दौड़ में शामिल होना रोचक है। उन्होंने काफी सोच समझकर आवेदन किया होगा। अगर किसी को लगता है कि शिवा (लक्ष्मण शिवरामकृष्णन) का चयनसमिति का अध्यक्ष तय है तो उन्हें इस पर फिर से विचार करना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि किन्हें चयनकर्ता चुना जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगरकर के अलावा जिन पूर्व क्रिकेटरों ने चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है, उनमें हरियाणा के चेतन शर्मा, बड़ौदा के नयन मोंगिंया, तमिलनाडु के शिवरामकृष्णन, मध्य प्रदेश के राजेश चौहान और अमय खुरासिया, उत्तर प्रदेश के ज्ञानेंद्र पांडे (योग्य नहीं क्योंकि जूनियर चयनकर्ता के रूप में चार साल पूरे कर चुके हैं।) और विदर्भ के प्रीतम गंधे (जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके हैं।) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed