फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya rahane will play Ranji trophy under Prithvi Shaw Captaincy

Ranji Trophy 2022: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वापसी मुश्किल

Tue, 08 Feb 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 10:32 AM IST
सार

भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान पद से हटाए जाने के बाद अजिंक्य रहाणे को पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलना पड़ सकता है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए रहाणे को रणजी में कमाल करना होगा। 

विज्ञापन
Ajinkya rahane will play Ranji trophy under Prithvi Shaw Captaincy
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2022 में मुंबई की कप्तानी पृथ्वी शॉ के हाथों में होगी। भारत की टेस्ट टीम के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी इस टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन उन्हें कप्तानी की जिम्मदारी नहीं दी गई है। रहाणे एक बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। सलिल अंकोला के नेतृत्व वाली चयन समिति के अगले दो दिनों में टीम की घोषणा कर सकती है। भारतीय टीम के कप्तान के रूप में रहाणे का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनकी जगह शॉ को कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन

क्रिकबज की खबर के अनुसार चयन समिति, कोच अमोल मुजुमदार और एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से रहाणे के साथ बात की थी। इसके बाद ही पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वापसी मुश्किल
अजिंक्य रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिलना मुश्किल है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दौरे में खराब प्रदर्शन किया था। भारत यह सीरीज 1-2 से हारा था और भारत की दोनों हार में रहाणे काफी हद तक जिम्मेदार थे। बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं। टेस्ट में श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर रहाणे को टेस्ट टीम में बने रहना है तो उन्हें हर हाल में रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जिताई
भारत के लिए 82 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मैच खेलने वाले रहाणे ने तीन वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है और तीनों में जीत दिलाई है। वहीं टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद भारत की वापसी कराई थी। टीम इंडिया यह सीरीज 2-1 से जीती थी। युवा खिलाड़ियों से भरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा में हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह सीरीज जीत सालों तक याद की जाएगी। 

एमसीए के एक अधिकारी ने कहा कि अजिंक्य जैसे खिलाड़ी के लिए कप्तानी महत्वपूर्ण नहीं है, जिसने वह हासिल किया है जो एक क्रिकेट कप्तान के लिए असंभव माना जाता था। उन्होंने कहा, "वह एक खिलाड़ी के साथ-साथ मेंटर के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। उन्हें कप्तान के रूप में शॉ से कोई समस्या नहीं है।"

पहली बार टीम चयन के दौरान उपलब्ध नहीं थे रहाणे
रहजी ट्रॉफी के लिए पहली बार दिसंबर में टीम का चयन किया गया था। रहाणे, उस समय, दक्षिण अफ्रीका में थे, जबकि टूर्नामेंट 13 जनवरी को शुरू होने वाला था। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 15 जनवरी को समाप्त हुई। पहली बार टीम चयन के दौरान रहाणे उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में शॉ को कप्तान बनाया गया, लेकिन कोरोना की वजह से टूर्नामेंट स्थगित किया गया। 
अब रहाणे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर वो फिर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी वजह से मुंबई क्रिकेट के अधिकारियों ने फैसला किया कि शॉ को कप्तान बनाना बेहतर होगा। शॉ की कप्तानी में मुंबई ने 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।


41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को ग्रुप डी में पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र, ओडिशा और गोवा के साथ रखा गया है। वे अहमदाबाद में अपने तीन लीग मैच खेलेंगे। टीम को नौ फरवरी तक स्टेडियम में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed