फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ajinkya rahane will not play remaining syed mushtaq ali trophy matches

मुंबई को लगा तगड़ा झटका, अनफिट रहाणे सैयद मुश्ताक ट्रॉफी से बाहर

Wed, 06 Mar 2019 11:14 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 06 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ajinkya rahane will not play remaining syed mushtaq ali trophy matches
रहाणे

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मैचों के लिए अनफिट घोषित किए गए हैं। इससे टीम को तगड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


मुंबई टीम चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने कहा कि रहाणे पूरे ग्रुप चरण से बाहर हो गए हैं। उन्हें आराम की जरूरत है। मुंबई की टीम छह मैचों में से पांच जीतकर ग्रुप-सी में शीर्ष पर है। 
विज्ञापन


हालांकि रहाणे ने इन मैचों में 9.67 की औसत से मात्र 58 रन ही बनाए हैं। अगरकर ने कहा कि रहाणे ग्रुप चरण में खेले, लेकिन अब उन्हें रिकवरी के लिए आराम की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग चरण के दौरान भी वह चोट से जूझ रहे थे। जब हम थोड़ी मुश्किल में थे तो उन्होंने टीम के साथ बने रहने का फैसला लिया। लेकिन वह सुपर लीग के लिए 100 फीसदी फिट नहीं हैं। 


रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। राजस्थान की टीम भी उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है। टीम को अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 25 मार्च को जयपुर में खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed