फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane to lead Kolkata Knight Riders all rounder Venkatesh Iyer named vice-captain in IPL 2025

IPL 2025: अजिंक्य रहाणे बने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान, इस ऑलराउंडर को मिला उपकप्तानी का जिम्मा

Mon, 03 Mar 2025 03:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

रहाणे की अगुआई में केकेआर की टीम खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। पिछले सत्र में श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली थी और 10 साल के इंतजार के बाद टीम को खिताब दिलाया था।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane to lead Kolkata Knight Riders all rounder Venkatesh Iyer named vice-captain in IPL 2025
वेंकटेशन अय्यर और अजिंक्य रहाणे - फोटो : KolkataKnightRiders Twitter

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2025 सीजन से पहले टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की है, जबकि ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर टीम के उपकप्तान होंगे। रहाणे की अगुआई में केकेआर की टीम खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। पिछले सत्र में श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली थी और 10 साल के इंतजार के बाद टीम को खिताब दिलाया था। श्रेयस इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे, ऐसे में केकेआर नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। 
विज्ञापन

केकेआर का पहले मैच में आरसीबी से सामना
वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने सर्वाधिक मूल्य देकर खरीदा था और वह आगामी सीजन में रहाणे के साथ मिलकर काम करेंगे। वेंकटेश लंबे समय से कोलकाता फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। गत चैंपियन केकेआर आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में होने वाले मैच से करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिताब का बचाव करने के लिए तैयार रहाणे 
कप्तान नियुक्त होने के बाद रहाणे ने कहा, केकेआर की कप्तानी करना सम्मान की बात है जो आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मेरे ख्याल से हमारी टीम संतुलित और शानदार है। मैं खिताब का बचाव करने की चुनौती के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। 
विज्ञापन

रहाणे के पास कप्तानी का अनुभव
रहाणे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में बिताने में बाद केकेआर में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टी20 खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित किया है। रहाणे ने 2022 सीजन में केकेआर के लिए सात मैच खेले और 133 रन बनाए। मुंबई के इस अनुभवी बल्लेबाज के पास आईपीएल में कप्तानी करने का भी अनुभव है। रहाणे ने 2018 और 2019 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी। रहाणे मुंबई रणजी टीम के कप्तान हैं और वह विराट कोहली की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम के नियमित उपकप्तान भी रहे थे।

रहाणे पहले भी केकेआर के लिए खेल चुके हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी में उनके आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। रहाणे की अगुआई में भारतीय टीम ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उनकी अगुआई में हाल ही में संपन्न रणजी ट्रॉफी में मुंबई का सफर सेमीफाइनल तक पहुंचा था। केकेआर की टीम में कप्तानी के लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है। भारतीय खिलाड़ियों में से उन्हें रहाणे, वेंकटेश और रिंकू सिंह में से किसी एक को चुनना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed