फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane says My job is to take a backseat and then help out Virat whenever required

कप्तानी पर अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान, जानें विराट के बारे में क्या कहा

Wed, 03 Feb 2021 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane says My job is to take a backseat and then help out Virat whenever required
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से शुरू होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज पहले अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहाणे ने कहा कि, मेरा काम बैकसीट लेना है और जब भी जरूरत हो तो विराट की मदद करना। जब भी उन्हें (विराट) मेरी मदद की आवश्कता होगी, मैं उनकी मदद करूंगा। रहाणे ने आगे कहा कि जब मैं उप-कप्तान होता हूं तो मैं आमतौर पर बैकसीट लेता हूं।

विज्ञापन


हम अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बारे में नहीं सोच रहे
उप-कप्तान ने आगे कहा, जब हम ऑस्ट्रेलिया से वापस आए, तो हमने उस जीत का आनंद लिया। हम अभी वर्तमान में हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ भी सीखा था वह जेहन में है। हम इंग्लैंड का सम्मान करते हैं। उसे हल्के में नहीं लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, हम अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम वहां पहुंचने के काबिल थी। फिलहाल हम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बारे में सोच रहे हैं। वह काफी अच्छी टीम है।
विज्ञापन


हम मानसिक रूप से मजबूत
रहाणे ने आगे कहा, हम मानसिक रूप से मजबूत हैं। बिल्कुल भी थके हुए नहीं हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या की वापसी पर उन्होंने कहा कि वह (हार्दिक) अपने खेल, बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अक्षर पटेल के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर रहाणे ने कहा, अक्षर के बारे में फिलहाल बात नहीं कर सकते। हम कल की ट्रेनिंग के बाद इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट की वापसी से खुश हूं
वहीं, कप्तानी वापस लेने पर अजिंक्य रहाणे ने कहा, विराट मूल रूप से कप्तान हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया से वापस आए थे। मैं उप-कप्तान हूं। मैं वास्तव में खुश हूं कि वह (विराट) वापस आ गए हैं। एक टीम के रूप में हम अपनी ताकत से खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed